
जयपुर। शीतकालीन अवकाश आते ही लोगों का घूमना फिरना शुरु हो जाता है। फैमिली मेंबर्स सालभर की थकान दूर करने, रिफ्रेश होने के लिए घर से दूर बाहर या तो किसी रिश्तेदारों के या फिर कहीं बाहर घूमने का प्लान करने लगते है। ऐसे में ट्रेनों में लोगों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी परेशानी से लोगों को निजात दिलाने के लिए रेलवे प्रशासन ने शीतकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में बढ़ रही प्रतिक्षा सूची को देखते हुए रेलयात्रियों की सुविधा के लिए दस रेलगाडियों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की है। डिब्बों में बढ़ोतरी होने से यात्रियों को रेलयात्रा में कंफर्म सीट उपलब्ध हो सकेगी।
इन दस ट्रेनों में बढ़ाए कोच
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन के अनुसार जयपुर-लखनऊ-जयपुर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस में जयपुर ? से 2 से 30 जनवरी तक व एवं लखनऊ जंक्शन से 3 से 31 जनवरी तक 1 सैकंड मय थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। उदयपुर-जयपुर-उदयपुर एक्सप्रेस में 1 से 31 जनवरी तक एक द्वितीय साधारण श्रेणी व एक वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी, लालगढ़-जैसलमेर-लालगढ़ एक्सप्रेस में लालगढ़ से एक से 31 जनवरी तक व जैसलमेर से 3 जनवरी से 2 फरवरी तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की है।
जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस में जैसलमेर से 1 से 31 जनवरी तक व जयपुर से 2 जनवरी से एक फरवरी तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में 1 से 31 जनवरी तक एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस श्रीगंगानगर से दो जनवरी से एक फरवरी तक व दिल्ली से तीन जनवरी से दो फरवरी तक एक थर्ड एसी, जयपुर-उदयपुर-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस में 1 से 31 जनवरी तक वातानुकूलित कुर्सीयान, जयपुर-जोधपुर-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 1 से 31 जनवरी तक एक थर्ड एसी श्रेणी, उदयपुर-न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस मे? उदयपुर ?? से 6 से 27 जनवरी तक व न्यूजलपाईगुडी से 8 से 29 जनवरी तक एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।
Published on:
28 Dec 2017, 12:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.