30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होटल में ठहरा था आरोपी, पेट्रोल व हथौड़ा लेकर पहुंचा था मनीषा के घर

मुक्ताप्रसाद नगर थाना इलाके की जेबी कॉलोनी में मनीषा की हत्या करने के आरोपी गोपाल कुम्हार ने पुलिस पूछताछ में कई नए खुलासे किए है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jai Prakash Gahlot

•

Updated: 18 Mar 2025, 8:18 AM IST

मृतका मनीषा

- मनीषा हत्याकांड: दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर
बीकानेर.
मुक्ताप्रसाद नगर थाना इलाके की जेबी कॉलोनी में मनीषा की हत्या करने के आरोपी गोपाल कुम्हार ने पुलिस पूछताछ में कई नए खुलासे किए है। आरोपी गोपाल और सुमन को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

एएसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि आरोपी गोपाल को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपिया सुमन को पूछताछ के बाद सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसे भी न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। गोपाल वारदात करने मनीषा के घर पहुंचा तब उसके पास बोतल में पेट्रोल और हथौड़ा भी था। पुलिस ने हथियार और बोतल को बरामद कर लिया है।

वारदात के बाद भी संपर्क में रहे

पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद भी आरोपी गोपाल मृतका की जेठानी सुमन के सपंर्क में था। मनीषा की हत्या की साजिश में सुमन ने आरोपी का साथ दिया। आरोपी गोपाल ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि सुमन के साथ करीब एक साल से अवैध संबंध थे। इसका पता मनीषा को लगने पर ही उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। सात मार्च को मौका पाकर वारदात को अंजाम दे डाला। इसके बाद भी दोनों एक-दूसरे से सम्पर्क में रहे।

चार मार्च को भी किया प्रयास
एएसपी तिवाड़ी ने बताया कि आरोपी गोपाल ने पहले चार मार्च को मनीषा की हत्या की योजना बनाई। वह मनीषा के घर तक भी आ गया लेकिन, तब तक मनीषा के परिवार के सदस्य घर आ गए थे। इसके बाद सात मार्च को आरोपी तुलसी सर्किल के पास एक होटल में ठहरा। वारदात को अंजाम देने के बाद वह वापस होटल आया और कपड़े बदलकर घर चला गया। आरोपी सुमन से मृतका के घर में चल रही गतिविधियों की जानकारी ले रहा था।