कहने को तो सरकार शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के लिए बच्चों को सुविधाएं, स्कूल भवन, अच्छा माहौल देने के तमाम दावे करता है, लेकिन हकीकत इससे उलट है। बीकानेर जिले के छतरगढ़-बीकानेर नेशनल हाईवे स्थित मोतीगढ़ गांव के सरकारी स्कूल का हाल बदहाल हैं। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का भवन जर्जर हो चुका है। स्कूल का मुख्य गेट जुगाड़ कर लगाया हैं, जो आवागमन के दौरान बच्चों पर गिर सकता है। बारिश में कक्षा कक्षों की छत से पानी टपकता है। दीवारों से प्लास्टर उखड़ने लगा हैं तथा स्कूल का रसोई घर भी जर्जर हो चुका है। भवन में आखिरी बार रंगरोगन कब हुआ था। इस बारे में कोई नहीं जानता। जर्जर भवन को देखकर हमेशा हादसे का डर बना रहता है। जिम्मेदारों की उदासनीता के चलते बच्चे इस जर्जर भवन में पढ़ाई करने मजबूर हैं। अभिभावकों ने सरकारी स्कूल भवन का नवनिर्माण करने की मांग जिला अधिकारी के माध्यम से जिला कलक्टर से की गई है।