25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निगम बनाएगा कचरे से खाद

फल और सब्जी मण्डी, फूलमालाओं तथा घरों-होटलों के खाद्य पदार्थों के ऑर्गेनिक कचरे से अब नगर निगम खाद बनाएगा। इसके लिए दो कम्पोस्ट मशीनों को खरीदने की कवायद शुरू कर दी है। निगम शहर में प्रतिदिन एक हजार किलोग्राम और पांच सौ किलोग्राम क्षमता की दो मशीनें स्थापित करेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
waste

nagar nigam

बीकानेर. फल और सब्जी मण्डी, फूलमालाओं तथा घरों-होटलों के खाद्य पदार्थों के ऑर्गेनिक कचरे से अब नगर निगम खाद बनाएगा। इसके लिए दो कम्पोस्ट मशीनों को खरीदने की कवायद शुरू कर दी है। निगम शहर में प्रतिदिन एक हजार किलोग्राम और पांच सौ किलोग्राम क्षमता की दो मशीनें स्थापित करेगा।

इन मशीनों से बनने वाली खाद को पार्कों और खेती के लिए उपयोग में लिया जा सकेगा। इन मशीनों को बहुत ही कम स्थान में स्थापित किया जा सकेगा। बताया जा रहा है निगम इसी माह के अंत तक इन मशीनों को खरीदने का मानस बना चुका है। दोनों मशीनों की खरीद की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।


गीले कचरे का होगा उपयोग
निगम की स्वच्छ भारत मिशन शाखा के प्रभारी उपेन्द्र मीणा ने बताया कि कम्पोस्ट मशीनों में केवल ऑर्गेनिक कचरे का उपयोग होगा। इसमें फल मण्डी, सब्जी मण्डी, पुष्पमालाओं, होटल, रेस्टोरेंट, घरों तथा शादी-समारोह में खाने पीने के गीले कचरे का उपयोग खाद बनाने में होगा। कम्पोस्ट मशीन में नाले-नालियों, कीचड़ आदि का कचरा काम नहीं आएगा।


खाद की होगी बिक्री
निगम की ओर से शहर में दो स्थानों पर स्थापित की जाने वाली इन कम्पोस्ट मशीनों से तैयार होने वाली खाद को बेचा जाएगा। निगम अधिकारियों के अनुसार मशीनों का संबंधित फर्म से ऑपरेशन एवं मेंटिनेंस का अनुबंध होगा। तैयार खाद निगम बेचेगा। इससे निगम को राजस्व की प्राप्ति होगी।


जल्द होगी स्थापित
ऑर्गेनिक गीले कचरे के निस्तारण और इससे खाद तैयार करने के लिए दो मशीनों की खरीद की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जल्द इनकी खरीद कर इन्हें शुरू किया जाएगा। मशीनों से तैयार खाद से राजस्व की प्राप्ति होगी। मशीनों को स्थापित करने के लिए जल्द स्थान निर्धारित किए जाएंगे।
प्रदीप के गवांडे, आयुक्त नगर निगम बीकानेर।