4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद

वार्ड नंबर 30 में उप चुनाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 30 Nov 2016, 12:41 AM IST

By-elections

By-elections

नगर निगम के वार्ड नंबर 30 में उप चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए। आसानियों के चौक स्थित महिला मंडल स्कूल और महिला सदन स्थानकवासी में बनाए गए बूथों पर सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम पांच बजे तक चली।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाब्ता दोनों जगहों पर भारी संख्या में तैनात रहा। वार्ड के पांच बूथों पर 48.83 प्रतिशत पोलिंग हुई।

मतगणना एक दिसम्बर को होगी। वार्ड में दिन भर चहल-पहल रही और राजनीतिक गतिविधियां चली। मतदाताओं की जोरदार मान-मनुहार और आवभगत हुई।

भाजपा प्रत्याशी दाऊलाल सेवग और कांग्रेस प्रत्याशी मनीष सोनी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर मतदाताओं के आंकड़ों पर चर्चा करते नजर आए। मतदान के बाद शाम को दोनों राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी जीत को लेकर आश्वास्त दिखे।

वार्ड में हर गली, नुक्कड़ और चौराहें पर वोटर व कार्यकर्ता मतदान को लेकर चर्चा करते नजर आए। मतदान केंद्रों के आसपास ट्रैफिक बंद नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतें हुई। वाहनों की आवाजाही से भीड़ में कई बार जाम भी लग गया।

ज्ञात हो कि इस वार्ड के निर्दलीय पार्षद अभयराज शर्मा का चुनाव न्यायालय ने रद्द कर दिया था और वार्ड में उप चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया था।

दो समूह में दिखे भाजपाई

नगर निगम के महापौर नारायण चौपड़ा और यूआईटी के अध्यक्ष महावीर रांका पार्षदों व कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड में अलग-अलग घूमते हुए नजर आए। हालांकि दोनों ही भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में घूम रहे थे।

वार्ड में भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य और जिला महामंत्री पाबूदानसिंह राठौड़ भी सक्रिय दिखे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के साथ शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जनार्दन कल्ला और नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष जावेद परिहार घूमते दिखे।

मतगणना कल

वार्ड नंबर 30 में हुए उपचुनाव की मतगणना एक दिसंबर को पॉलीटैक्निक कॉलेज में होगी। परिणाम आने पर पार्षद को शपथ दिलवाई जाएगी। नगर निगम के बोर्ड का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

ऐसे में अब नए पार्षद का कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा। बताया जा रहा है कि हार-जीत का अंतर बड़ा हो सकता है। भाजपा निगम में पार्टी का एक पार्षद और जोडऩा चाह रही है, जबकि कांग्रेस साख बचाने में जुटी है।

बूथ वाइज रिपोर्ट कार्ड

संख्या वोट पोल

बूथ नंबर 1 176 78

बूथ नंबर 2 1068 613

बूथ नंबर 3 1147 447

बूथ नंबर 4 1115 584

बूथ नंबर 5 1112 534

कुल वोट 4618

पोल 2256

प्रतिशत 48.83