पूरी फिल्म की शूटिंग धोलिया गांव में ही हुई। करीब दो वर्ष पहले पूरी हुई राजस्थानी फिल्म ओमलो में श्रीडूंगरगढ़ के हरि मोदी सहित मुख्य किरदार ओमलो बालक के साथ उसके दोस्त की भूमिका में काम करने वाला बालक धोलिया का रामदेव सिंवल है। ओमलो की बहन का प्रभावी रोल निभाने वाली गांव की बालिका शिवानी गढ़वाल, ठेके के मालिक की भूमिका में गांव के रामूराम गोदारा, सरपंच की भूमिका में रामरख सारण सहित सुरेश गोदारा, मघारामसहू व गांव की कई महिलाओं ने काम किया है। प्रोडक्शन का पूरा काम गांव के ही युवा सुभाष गोदारा ने किया। फिल्म में तीन दशक से भी अधिक समय से रंगमंच से जुडे बीकानेर के रमेश शर्मा के साथ रंगनेत्री मीनू गौड़ ने अभिनय किया है। दो वर्ष बाद मंगलवार को गांव सहित श्रीडूंगरगढ़ अंचल में फिल्म की शूटिंग की चर्चा व किस्से जींवत हो गए।