29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्त ने ही रची साजिश, खुद साथियों के साथ मिल कर अंजाम दी वारदात

बीछवाल थाना इलाके में अनाज व्यापारी के कर्मचारियों से करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लूट की वारदात का सूत्रधार व्यापारी का दोस्त ही निकला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jai Prakash Gahlot

•

Updated: 4 Apr 2025, 8:51 AM IST

डेढ़ करोड़ की लूट का मामला

एसआईटी गठित

बीकानेर. बीछवाल थाना इलाके में अनाज व्यापारी के कर्मचारियों से करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लूट की वारदात का सूत्रधार व्यापारी का दोस्त ही निकला। उसने अपने साथियों के साथ मिल कर साजिश रची और खुद भी पूरी वारदात में शामिल रहा। सीओ सदर विशाल जांगिड़ ने बताया कि पीडि़त व्यापारी रामावतार व उसके कर्मचारी संपतलाल सारस्वत ने चांदसिंह एवं उसके दो साथियों पर आरोप लगाया है। आरोपी चांद सिंह व्यापारी रामावतार का दोस्त है। वह चूरू का रहने वाला है। चांद सिंह ने ही लूट की वारदात रची। उसने अपने दो साथियाें को कार में बीकानेर बुलाया था। यहां कार की नंबर प्लेट बदली और वारदात को अंजाम दिया।

दो-दिन पहले ही चांद सिंह से हुई थी बात

सीओ सदर जांगिड़ ने बताया कि जांच-पड़ताल में पता चला है कि व्यापारी रामावतार एवं आरोपी चांदसिंह के बीच अक्सर बातचीत होती थी। वारदात से एक दिन पहले भी दोनों में बातचीत हुई थी। पुलिस दोनों के संबंधों और लेन-देन की भी पड़ताल कर रही है।

आरोपियों की पहचान, एसआईटी गठित

एएसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि आरोपी चूरू के घंटोल हाल पता बीकानेर निवासी चांद सिंह के दोनों साथियों की पहचान कर ली गई है। इनमें से एक घंटोल निवासी अंशुल उर्फ मोंटी व दूसरा चूरू का जसरासर निवासी अभिषेक है। आरोपी बेहद शातिर हैं। मोबाइल का उपयोग नहीं कर रहे हैं। वारदात कर वे श्रीगंगानगर भाग गए। गुप्तचरों से आरोपियों की लोकेशन मिली है। एक एसआईटी उनकी धरपकड़ के लिए गठित की गई है।

कार चूरू की, मांग कर लाए थे आरोपी

आरोपी चांदसिंह का दोस्त अंशुल उर्फ मोंटी कार मांग कर लाया था। आरोपी किसी पारिवारिक कार्यक्रम में जाने का कह कर कार चूरू के घंटोल निवासी सवाई सिंह से लाए थे। चूरू से निकलते ही कार की नंबर प्लेट बदल दी।

10 टीमें पीछे लगी, 200 कैमरे खंगाले

आरोपियों की तलाश में दस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीमें चूरू, श्रीगंगानगर व घंटोल भेजी गई हैं। शहर व राजमार्गों के करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं।

यह है एसआईटी

एएसपी सिटी तिवाड़ी के नेतृत्व में गठित एसआईटी में सीओ सदर विशाल जांगिड़, बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण, पुलिस निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह शेखावत, अरविंद भारद्वाज, उप निरीक्षक जसवीर सिंह, डीएसटी के एएसआई रामकरण सिंह, साइबर सेल के एएसआई दीपक यादव, सिपाही पुष्पेन्द्र, दामोदर आदि शामिल हैं।

यह है मामला

बीछवाल थाना इलाके में बुधवार शाम करीब सवा चार बजे अनाज व्यापारी रामावतार सारस्वत के यहां काम करने वाला मुकेश सारस्वत व संपत सारस्वत स्कूटी पर एक करोड़ 43 लाख रुपए लेकर घर जा रहे थे। इन्द्रा कॉलोनी में भैरुंजी मंदिर के पास बदमाश कार में आए। स्कूटी के आगे कार को खड़ा कर रुकवाया और रुपयों का बैग छीन कर ले गए।