छतरगढ़ थाने के सिपाही रविंद्र कालेर, बिट्टू बिश्नोई, किशनलाल धतरवाल, मोहरसिह आदि की अज्ञात शव की बरामदगी के बाद आरोपियों की तलाश करने के लिए शव स्थल पर बरामद घास भूसे के आधार पर आरोपियों द्वारा काम में ली ट्रैक्टर ट्राॅली की ग्रामीण शरीफ खां के पहचान करने पर जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद अनूपगढ़ के नजदीक गांव में पहुंचे और मृतका के ससुराल पक्ष तक पहुंचने के बाद नक्षत्र कौर के रूप में शिनाख्त की। इसके बाद पंजाब में परिजनों से संपर्क करने के बाद उनकी निशानदेही के आधार पर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। बीकानेर एसपी के निर्देश पर एडिशनल एसपी कैलाश सादू के सुपरविजन में गठित खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला टीम ने घटना के बाद तीन दिन में हत्या का खुलासा करने में सफलता हासिल की।