28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर के विजय व इन्द्र के निर्देशन में बनी फिल्म द पुष्कर लॉज का ट्रेलर मुंबई में बप्पी लाहिरी ने किया रिलीज

बीकानेर. पुष्कर की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म द पुष्कर लॉज का ट्रेलर हाल ही में मुंबई में बप्पी लाहिरी ने रिलीज किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 25 Dec 2018, 7:15 AM IST

The Pushkar Lodge movie trailer released by Bappi Lahiri

बीकानेर के विजय व इन्द्र के निर्देशन में बनी फिल्म द पुष्कर लॉज का ट्रेलर मुंबई में बप्पी लाहिरी ने किया रिलीज

बीकानेर. पुष्कर की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म द पुष्कर लॉज का ट्रेलर हाल ही में मुंबई में बप्पी लाहिरी ने रिलीज किया। इस दौरान फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही। फिल्म निर्देशक विजय सुथार और निर्माता इन्द्रकुमार सुथार ने बताया कि इस फिल्म में एक खोए बच्चे की कहानी है जो अपने घर का रास्ता भूल गया है। फिल्म में बाहरी लोग विदेशी लोगों के मनोरंजन के लिए इस धर्मस्थल की गरिमा को ताक पर रखकर नशे का कारोबार करते है। ये फिल्म मेहमाननवाजी की आड़ में नशे का कारोबार का पर्दाफाश करती है।

११ जनवरी को पूरे भारत में एक साथ रिलीज होने वाली फिल्म द पुष्कर लॉज में मोहब्बते फेम अभिनेत्री प्रीति झांगियानी, अनिल चाहर, प्रदीप काबरा, गुलशन पांडेय, ऋतुराज मोहंती, अभिषेक महेंद्रु व राघव तिवारी मुख्य भूमिकाएं निभाई है। इस फिल्म की शूटिंग पुष्कर, अजमेर, मंडावा, जयपुर व मुंबई में हुई है। यह फिल्म ३० दिनों में बनकर तैयार हो गई। इस फिल्म में बीकानेर के गायक राजा हसन ने एक गाने में अपनी आवाज दी है।

इंडस्ट्री में बायोपिक व सच्ची कहानी
डायरेक्टर विजय सुथार व प्रोड्यूसर इन्द्र सुथार ने बताया कि इंडस्ट्री में इन दिनों बायोपिक व सच्ची कहानियां पर आधारित फिल्में बन रही है और इनकी डिमांड भी ज्यादा हो गई है। आजकल लोग सच्ची कहानियों में ज्यादा महत्व देते है और लोगों में जिज्ञासा भी रहती है। इस फिल्म में कोई बड़ी स्टारकास्ट नहीं है लेकिन इस फिल्म का विषय सबसे बड़ा है।