
यह ट्रेन पहुंची इतने घंटे लेट, यात्री हुए परेशान
रेवाड़ी-बीकानेर ट्रेन ढाई घंटे देरी से पहुंची सूडसर, यात्री हुए परेशान
सूडसर. उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर-चूरू रेलखण्ड पर मौलीसर व रतनगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइनों के रखरखाव कार्यों के चलते ब्लॉक लेने से शुक्रवार को सूडसर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली विभिन्न ट्रेनें देरी से पहुंची। रेलवे ट्रेक पर ब्लॉक के चलते गाड़ी संख्या 54789 रेवाड़ी-बीकानेर पैसेंजर ट्रेन ढाई घंटे तक मौलीसर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इस कारण यह गाड़ी 2 घंटे 20 मिनट की देरी से सूडसर रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे ट्रेन से यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस ट्रेन के अलावा गाड़ी संख्या 22472 दिल्ली सरायरोहिल्ला-बीकानेर इंटरसिटी और गाड़ी संख्या 74832 चूरू-बीकानेर पैसेंजर ट्रेन 40 मिनट की देरी से सूडसर रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे पूर्व कोहरे के कारण गाड़ी संख्या 74834 हिसार-बीकानेर पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 8.45 से एक घंटे विलंब से सूडसर रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे कंपकंपाती सर्दी में यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
Updated on:
01 Feb 2019 07:44 pm
Published on:
02 Feb 2019 06:01 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
