बंद व सूने मकानों में कहां और कब हुई चोरी
शहर में तीन अगस्त को सूने मकान के ताले तोड़कर आठ हजार नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण चोरी, पांच अगस्त को लखारा चौक में बिजाराम जाट के मकान से आभूषण चोरी, 6 अगस्त को इंद्रा कॉलोनी में बजरंग सारस्वत के घर से लाखों के आभूषण चोरी, 20 अगस्त को बाबा छोटूनाथ स्कूल के पीछे एक सूने मकान से सात हजार नगदी व आभूषण चोरी और सुजानगढ़ रोड़ पर बंद मकान से आभूषण व सिलेंडर चोरी, 21 अगस्त को बीकानेर रोड पर पूर्णाराम के यहां से आभूषण व नकदी चोरी, दो सितंबर को फारुख मोहम्मद के बंद मकान से लाखों के आभूषण व 50 हजार नकदी चोरी, चार सितंबर को चूना भट्टा के पास बंद मकान से आभूषण चोरी, 5 सितंबर को राठी खेड़ी में शिवलाल जाट के बंद मकान से 12 हजार नकदी व लाखों के आभूषण चोरी, 10 सितंबर को मोहनपुरा में करनी सिंह के बंद मकान से लाखों के गहने चोरी, 12 सितंबर को बागड़ी गेस्ट हाउस के पीछे बंद मकान से आभूषण चोरी, 14 सितंबर को हरीरामजी मंदिर के पीछे बंद मकान से आभूषण चोरी, 21 सितंबर को हिम्मटसर में बृजलाल बिश्नोई के बंद मकान से लाखों के गहने व 50 हजार नकदी चोरी, 23 सितंबर को घंटाघर, मिर्ची गली के पास दुकान में चोरी, 25 सितंबर को हनुमान धोरा के पास बंद मकान से लाखों के आभूषण चोरी, 9 अक्टूबर को भूरा चौक में बंद मकान से 42 हजार नकदी सहित लाखों के आभूषण चोरी, 17 अक्टूबर को बाबा रामदेव मंदिर के पास बंद मकान से दो लाख नकदी व लाखों के आभूषण उड़ाकर ले गए चोर।