9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है जुर्म की दुनिया की 5 बड़ी खबरें, जानने के लिए पढ़े खबर

शहर में हुए अपराध और जुर्म से जुडी खबरे जानने के लिए पढ़े खबर। कही घर में घुसकर हुई मारपीट तो कही महिला के साथ दुष्कर्म का मामला।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 5 Nov 2017, 8:41 AM IST

crime

अपराध

संदिग्ध अवस्था में मौत पर हत्या का मामला दर्ज
बीकानेर . श्रीकोलातय तहसील के गांव हाड़ला रावतोलान के युवक की संदिग्ध मौत के मामले में मृतक के भाई ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ सदर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार हाड़ला रावतोलान निवासी मनीष गिरी का शव गत 12 जून की सुबह जीआरपी कालका ने रेलवे स्टेशन की पटरियों पर से बरामद किया था।

मामला संदिग्ध हालातों में युवक की मौत का होने के कारण कालका जीआरपी ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। उसके भाई पूर्ण गिरी ने अदालती अदालत में इस्तगासा दायर कर केस दर्ज कराया है कि उसके भाई मनीष का अज्ञात जनों ने सुभाषपुरा या लालगढ क्षेत्र से अपहरण कर लिया।

आरोपितों उसे कालका एक्सप्रेस में अपने साथ ले गए तथा रास्ते में हत्या कर शव को पटरियों पर फेंक दिया। सदर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि परिवादी पूर्ण गिरी फिलहाल मुम्बई गया हुआ है। उसके यहां पर बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
श्रीडूंगरगढ़ . ठुकरियासर गांव में मनिहारी का सामान बेचने आई एक महिला के साथ पन्द्रह दिन पहले कुछ लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला शनिवार को पुलिस थाना में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार भालेरी के कोहिणा गांव निवासी महिला ने दर्ज करवाई प्राथमिकी में बताया है कि वह पन्द्रह दिन पूर्व मनिहारी का सामान बेचने ठुकरियासर गांव गई थी।

रात को 9 बजे गांव के स्टैण्ड पर सरदारशहर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वह लघुशंका के लिए पुल के नीचे गई। वहां पर 5-6 लोग शराब पी रहे थे। उन्होंने उसको पीछे से पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।

नहर में मिला युवक का शव
बज्जू. क्षेत्र में शनिवार सुबह चरणवाला नहर की 80 आरडी से तीन किमी दूर स्थित नखतबन्ना धाम मन्दिर के पीछे एक अज्ञात युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने चारणवाला सरपंच को सूचना दी, जिस पर बज्जू पुलिस को अवगत करवाया गया। एएसआई मनीराम बिशनोई के अनुसार अज्ञात युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है, उसके लाल शर्ट एवं काली पेन्ट पहनी हुई है। शव को पहचान के लिए राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। प्रथम दृष्टया युवक की मौत जहर सेवन से हुई है।

घर में घुस कर मारपीट का आरोप
छतरगढ़. पुलिस थाना क्षेत्र के गांव महादेववाली में घर में घुसकर मारपीट करने को लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस थाना अधिकारी हंसराज लूंणा के अनुसार महादेववाली निवासी राकेश पुत्र गिरधारीराम जाट ने मामला दर्ज कराया कि शुक्रवार सुबह वह अपने परिजनों के साथ घर पर बैठा था। इसी दौरान गांव का रामकरण शराब के नशे में आया और मारपीट की तथा बाइक व टीवी तोड़ दिया।

दहेज के लिए घर से निकालने का आरोप
छतरगढ़. पुलिस थाना में एक विवाहिता से दहेज के लिए प्रताडऩा देने व मारपीट कर घायल करने के आरोप में ससुराल पक्ष के चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। थाना प्रभारी हंसराज लूंणा ने बताया कि सतासर निवासी चन्दूराम जाट ने लाखनसर निवासी श्योपतराम, मघाराम, मनफूलराम, रूखी देवी के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि उसकी बेटी सुनीता को शादी के बाद पति, सास, ससुर व जेठ दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे थे।

गांव के मुखिया लोगों के साथ पंचायती कर मामला शांत करवाया गया लेकिन गत दिनों ससुराल पक्ष के लोगों ने फिर से सुनीता के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई। उन्होंने स्वयं सुनीता के ससुराल जा कर उसे चिकित्सालय में भर्ती करवाया।