22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीतापुर से उठाया, दिल्ली ले गए युवती को, 6 दिन तक किया गैंगरेप

सीतापुर के पिसावां थानाक्षेत्र का मामला....

2 min read
Google source verification
gangrape

सीतापुर. कोचिंग पढ़ने गई छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पकड़े गए आरोपियों ने छात्रा का अपहरण कर दिल्ली ले गए, जहां बारी-बारी से उससे बलात्कार किया।

गौरतलब है कि करीब एक माह पहले सीतापुर में पिसावां थानाक्षेत्र के क्षेत्र में कम्प्यूटर कोचिंग गयी युवती का अपहरण कर कर लिया गया था और युवती को दिल्ली ले जाकर तीनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। इस मामले काफी किरकिरी झेल पुलिस द्वारा युवती को तो 6 दिन बाद बरामद कर लिया गया था, लेकिन पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश काफी समय से की जा रही थी। शनिवार को पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की है।

परिजनों ने थाने में लिखाई थी रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक, 13 सितम्बर को पिसावां इलाके के एक गांव की युवती कम्प्यूटर की पढ़ाई करने कोचिंग सेंटर गयी हुई थी। कंप्यूटरर सेंटर से युवती के घर वापस नहीं पहुचने पर उसके परिजनों द्वारा थाने में कुछ अज्ञात लोगों पर बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने 6 दिन बाद यानी 19 सितम्बर को युवती को बरामद कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा व धारा 164 के बयान दर्ज कराये।

युवती ने पुलिस को बताए आरोपियों के नाम
युवती ने अपने बयान में अविनाश, संतोष व गोल्डन के द्वारा अपहरण कर दिल्ली ले जाकर बारी-बारी से रेप करने की बात बताई थी। बयानों के आधार पर पुलिस द्वारा गैंगरेप का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। शनिवार को कुतुबनगर चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार यादव व हमराही के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान कस्बे के इंटर कॉलेज के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने भेजा जेल
थानाध्यक्ष जय शंकर सिंह ने बताया गैंगरेप के तीनों आरोपी अविनाश पुत्र मिथिलेश, संतोष पुत्र रामलाल और गोल्डन पुत्र नूरमोहम्मद निवासी कुतुबनगर को गिफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार-