28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर
वीडियो: इस स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल अलर्ट
Play video

वीडियो: इस स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल अलर्ट

पंजाब के फिरोजपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद बीकानेर मंडल के रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

Google source verification

बीकानेर. पंजाब के फिरोजपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद बीकानेर मंडल के रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। मंडल सुरक्षा आयुक्त ने आरपीएफ थाना प्रभारी को सतर्कता के लिए विशेष निर्देश हैं। इसके बाद से रेलवे सुरक्षा बल ने बीकानेर रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया है।

 

गुरुवार को आरपीएफ की टीम ने बीकानेर से जाने वाली ट्रेनों में डॉग स्क्वॉड से यात्रियों के सामान की जांच की। स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। आने-जाने वाले प्रत्येक शख्स पर आरपीएफ नजर रख रही है। स्टेशन पर लगी लगेज स्केनर मशीन से यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है।

 

यहां भी अलर्ट
बताया जा रहा है कि फिरोजपुर के डीआरएम को एक गुमनाम खत मिला था, जिसमें स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद लुधियाना, बठिण्डा, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, जयपुर सहित कई स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल अलर्ट हो गई है।

 

इन ट्रेनों में जांच
बीकानेर रेलवे स्टेशन पर थाना प्रभारी नरेश यादव के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने बीकानेर-बांद्रा, कालका, हावड़ा ट्रेन के समय यात्रियों के सामान की जांच की। ट्रेन में डॉग स्क्वॉड से सामान की जांच की गई।

 

सुरक्षा ही प्राथमिकता
यात्रियों की सुरक्षा ही प्राथमिकता है। इसके लिए मंडल के स्टेशनों पर हाई अलर्ट कर दिया है। जहां जरूरत है, वहां अतिरिक्त जाप्ता लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पर नजर रखी जा रही है। डॉग स्क्वॉड दस्ता भी सक्रिय है।
डीके शुक्ला, मंडल सुरक्षा आयुक्त, बीकानेर