8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन जने प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार, एक को भेजा जेल

अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए छह आरोपितों में से चार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से एक को जेल भेज दिया गया
less than 1 minute read
Google source verification
illegal weapon case

illegal weapon case

अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए छह आरोपितों में से चार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से एक को जेल भेज दिया गया जबकि तीन को नयाशहर पुलिस ने एक अन्य मामले में प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।

सीआई बहादुरसिंह ने बताया कि विक्रमसिंह उर्फ विक्की को जेल भिजवा दिया गया जबकि हिस्ट्रीशीटर भूपेन्द्रसिंह उर्फ भूपसा, दिनेश बिश्नोई एवं बसंत उर्फ सोनू चौधरी को सोनगिरी कुआं क्षेत्र में नरेन्द्र श्रीमाली के मकान में फायरिंग करने के मामले में प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया गया।

रिमांड पर चल रहे भैरुंसिंह उर्फ रूपेन्द्र ने पुलिस के समक्ष कई लोगों के नाम उजागर किए है, जिन्हें पिस्तौल, रिवाल्वर व देशी कट्टे बेचे हैं। इस मामले में शुभम पारीक को पहले ही भेज भिजवाया जा चुका है।

गौरतलब है कि रविवार को नयाशहर पुलिस ने भूपेन्द्र, भैरुंसिंह, दिनेश बिश्नोई, विक्रमसिंह, बसंत चौधरी व शुभम पारीक को अलग-अलग स्थानों से पिस्तौल व रिवाल्वर के साथ पकड़ा था।