
खाजूवाला. क्षेत्र में जिप्सम के अवैध खनन पर बुधवार अलसुबह प्रशासन ने कार्रवाई की। बुधवार को उपखण्ड अधिकारी रमेश देव व राजस्व तहसीलदार सूरजभान बिश्नोई ने बल्लर, दंतौर आदि क्षेत्रों में जाकर जिप्सम से भरे एक ट्रकों तथा जेसीबी को पकड़ा है।
राजस्व तहसीलदार सूरजभान बिश्नोई ने बताया कि जिप्सम के अवैध परिवहन की प्रशासन को बार-बार मिल रही शिकायत व सूचना के आधार पर बुधवार को क्षेत्र का दौरा किया गया। इस दौरान दंतौर थाना क्षेत्र के 2 एमडब्ल्युएम में जेसीबी व ट्रक को अवैध खनन करने पर कब्जे में लिया। एक ट्रक बल्लर रोड पर आेवरलोड जिप्सम भरा होने से पकड़ा गया। ट्रकों तथा जेसीबी को दंतौर थाने में खड़ा करवाया।