29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाक-चौबंद :- बॉर्डर के इलाकों में पुलिस करेंगी सुरक्षा सख्त

चाक-चौबंद :- बॉर्डर के इलाकों में पुलिस करेंगी सुरक्षा सख्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jai Prakash Gahlot

•

Updated: 15 May 2025, 9:20 AM IST

-,खाजूवाला, दंतौर और रणजीतपुरा थाना बॉडर से सटता

-,तीन थानों की चार चौकियां कर रही चौकसी
जयप्रकाश गहलोत
बीकानेर। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच उपज तनाव के मद्देनजर पाक सीमा से सटते थाना इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त और मजबूत की जा रही है। इसी कड़ी में खाजूवाला थाने की 32 हैड चौकी, दंतौर थाने की 16 केएचएम और रणजीतपुरा थाने की 95 आरडी एवं बरसलपुर चौकी पूर्ण रूप से संचालित किया जा रहा है। चौकियों में एक-एक हवलदार और तीन-तीन सिपाहियों को तैनात किया गया है। चौकियों में एक-एक बाइक दी गई है। थाने की गश्त वाली गाड़ी राउंड द क्लॉक गश्त पर रहती है।

बीकानेर को मिले 15 चौपहिया वाहन
बीकानेर को पुलिस मुख्यालय से हाल ही में 15 चौपहिया वाहन (बोलेरो गाडि़यां) मिले हैं। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के थानों को गश्त व अपरा​धियों का पीछा करने के लिए नए वाहनों की डिमांड की गई ​थी। इस पर मुख्यालय ने हाल ही में 15 चौपहिया वाहन बीकानेर को अलॉट किए हैं। यह वाहन बीकानेर पहुंच चुके हैं। अब इन वाहनों को अति​ जरूरत वाले थानों को अलॉट किया जाएगा। 15 वाहनों में से सात वाहनों बॉर्डर के तीन थानों और चार पुलिस चौकियों को आबंटित किया जाएगा।

जिले से 150 किमी सटती पाक की सीमा
बीकानेर जिले के खाजूवाला, दंतौर और रणजीतपुरा थाना इलाके की करीब 150 किलोमीटर का एरिया पाक की सीमा से सटता है। ऐसे में इतने लंबे अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर की चौकसी करना पुलिस के लिए भी मु​श्किल होता है। पुलिस के पास साधन-संसाधन सीमित हैं। अब जिला पुलिस अधीक्षक ने इन पुलिस थानों और चौकियों में स्टाफ संसाधान बढ़ा रहे हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं रहे।

चौकियां की हो रही मॉनिटरिंग
खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला के मुताबिक 32 हैड, 16 केएचएम और रणजीतपुरा थाने की 95 आरडी एवं बरसलपुर चौकियां नियमित रूप से संचालित हो रही है। इन चौकियों की मॉनिटरिंग संबं​धित ​थाना​धिकारी खुद कर रहे हैं। चौकियां का मुख्य काम संदिग्ध व्य​क्तियों, गतिवि​धियों, तस्करों की निगरानी रखना है। साथ ही किसी तरह की वारदात होने पर थाना पुलिस के आने तक मौके पर पहुंच कर व्यवस्था संभालने का ​जिम्मा है।

थाने-चौकियां कर रहे मजबूत
बाॅर्डर इलाके तीन थाने हैं, जिन पर अं तरराष्ट्रीय सीमा लगती है। इन थानों की चार चौकियों को सुरक्षा के मद्देनजर मजबूत कर रहे हैं। साधन-संसाधन मुहैया कराए गए। 15 चौपहिया वाहन मिले हैं, जिनमें से सात बाॅर्डर के थानों व चौकियों को दिए जाएंगे। बॉर्डर इलाकों के थानों और चौकियों को और मजबूत करने के संबंध में प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय ​भिजवाए जाएंगे।

  • कावेन्द्र सिंह सागर, पुलिस अधीक्षक