30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज हो सकती है भारी बारिश

जिले में आगामी दिनों कमजोर पड़ सकता है मानसून
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Hari Singh

•

Updated: 16 Jul 2022, 1:35 AM IST

आज हो सकती है भारी बारिश

आज हो सकती है भारी बारिश

बीकानेर. जिले में मानसून की सक्रियता जारी है। शुक्रवार को भी शहरी क्षेत्र सहित कई ग्रामीण इलाकों में बादल बरसे। इससे गर्मी और उमस से छुटकारा मिला वहीं किसानों को भी अच्छे जमाने की उम्मीद जग रही है। बीकानेर शहर में शाम साढ़े पांच बजे तक कुल नौ एमएम बारिश दर्ज की गई।

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार बीकानेर जिले में शनिवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कहीं-कहीं पर मेघगर्जन व वज्रपात होगा और साथ-साथ तेज वर्षा भी हो सकती है। शुक्रवार को दिन की शुरुआत से ही बादलों ने डेरा डाल रखा था। हालांकि बीच-बीच में धूप चमकती रही। दोपहर को एक बजे बाद काले घने बादल छा गए और तेज हवा के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हुई। यह दौर लगभग पन्द्रह से बीस मिनट तक चला। इसके बाद दो बजे के आसपास भी फिर से रिमझिम का सिलसिला चलने लगा। शाम पांच बजे बाद बूंदाबांदी हुई।


सड़कें पानी से लबालब
शहर में शुक्रवार दोपहर हुई बारिश से शहर की कई सड़कें पानी से लबालब रही। कई मुख्य मार्गो पर बारिश के घंटो बाद तक पानी एकत्र रहा। गजनेर रोड ओवर ब्रिज से पुलिस लाइन चौराहा, भुट्टों का चौराहा से कीर्ति स्तंभ तक, नगर निगम रोड, सूरसागर रोड, गिन्नाणी की कई गलियां, कचहरी परिसर, पुलिस लाइन से रोशनीघर चौराहा, नगर निगम भंडार रोड, जस्सूसर गेट रोड, कोठारी अस्पताल रोड, रंगोलाई महादेव मंदिर से एम एम ग्राउंड रोड, गोपीनाथ भवन रोड, बी के स्कूल के पास सहित गंगाशहर, भीनासर, सुजानदेसर आदि क्षेत्रों की कई सड़कों पर पानी एकत्र रहा। पानी के कारण यातायात प्रभावित हुआ। पानी के कारण कई दुपहिया वाहन बंद हो गए। पुरानी जेल रोड से कोटगेट, जोशीवाड़ा से कोटगेट, कोटगेट से सादुल ङ्क्षसह सर्कल, स्टेशन रोड से केईएम रोड पर पानी का बहाव काफी तेज रहा।

नाले जाम, सड़कों पर निकले कंकर-पत्थर
बारिश के कारण कई मुख्य नाले उफान पर रहे। नालों में कचरा गंदगी भरी होने व अटे रहने से बारिश का पानी सड़कों पर फैलता रहा। नालों में कचरा होने के कारण पानी की निकासी की गति काफी धीमी रही। घंटों बाद पानी की निकासी हुई। सड़कों पर कीचड़ व गंदगी फैली रही। वहीं बारिश के कारण कई सड़कों पर डामर उखडऩे के कारण कंकर-पत्थर निकले। वहीं खुदखुदा डेरा क्षेत्र में कच्चे नाले की पाल से पानी बाहर निकल गया। पार्षद राजेश कच्छावा के अनुसार निगम संसाधनों से मिट्टी डालकर पानी को रोकने का प्रयास किया गया।