6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैकमैन भी बन सकेंगे स्टेशन मास्टर, अगले माह होगी ऑनलाइन परीक्षा, पढ़े पूरी खबर

रेलवे में कार्यरत ट्रैक मैन्टेनर (ट्रैकमैन) भी अब स्टेशन मास्टर व टीटीआई बन सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 18 Mar 2018, 10:22 AM IST

railway exam

रेलवे परीक्षा

बीकानेर . रेलवे में कार्यरत ट्रैक मैन्टेनर (ट्रैकमैन) भी अब स्टेशन मास्टर व टीटीआई बन सकेंगे। इसके लिए उन्हें सामान्य विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा के बाद वे ग्रुप 'डीÓ से ग्रुप 'सीÓ में प्रवेश कर सकेंगे। वर्तमान में ट्रैकमैन ग्रुप 'डीÓ में शामिल हैं।

आने वाले दिनों में उन्हें टीटीआई व स्टेशन मास्टर बनने का सुनहरी मौका मिल सकेगा। सामान्य विभागीय ऑनलाइन परीक्षा 15 व 16 अप्रेल होगी। इसमें ग्रुप 'सीÓ के १२ श्रेणियो के पदों के लिए पारीक्षा होगी। यह परीक्षा रेलवे रिक्रूमेंट सेल (आरआरसी) जयपुर की देखरेख में होगी।

नोर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन अर्से से इसके प्रयासों में जुटी थी। इससे पिछले वर्ष सामान्य विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए गु्रप 'डीÓ से ग्रुप 'सीÓ में जाने के लिए लगभग 370 कर्मचारी लाभाविन्त हुए थे। इसमें लगभग 67 ट्रैकमैन भी थे।

यूनियन के प्रयास से ही इस वर्ष भी ग्रुप 'सीÓ की १२ श्रेणियों में लगभग 307 पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी। यूनियन के मंडल मंत्री अनिल व्यास ने बताया कि देशभर में सबसे पहले जीडीसी के माध्यम गु्रप 'डीÓ से ग्रुप 'सीÓ में सभी कर्मचारियों को शामिल करवाने का बीड़ा बीते साल उठाया था।

एप से मिलेगी सहायता
नोर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के शाखा सचिव लालगढ़ गणेश वशिष्ठ ने बताया कि सभी श्रेणियों की लिखित परीक्षा के लिए यूनियन ने एप तैयार किया था, इसको एक मार्च को लॉन्च किया गया है। महामंत्री मुकेश माथुर ने एनडब्लूआरईयू का एप तैयोर किया है, इसकी सहायता से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। यह रेल कर्मचारी व उनके बच्चों के लिए बनाया गया है।

कलक्ट्रेट पर धरना 23वें दिन भी जारी
बीकानेर . ईसीबी बेरोजगार संघर्ष समिति की ओर से पुन:नियुक्ति की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर दिया जा रहा धरना शनिवार को 23वें दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान समिति सदस्यों की हुई बैठक में आन्दोलन की आगामी रणनीति तय की गई।

शिव पारीक के नेतृत्व में हुई बैठक में सदस्यों ने कहा कि जिस प्रकार महाविद्यालय की ओर से निष्कासित कर्मचारियों में से जिस प्रकार 22 कर्मचारियों को पुन:नियुक्ति दी गई है उसी प्रकार शेष निष्कासित कर्मचारियों को भी पुन: नियुक्ति दी जाए।

समिति अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इस दौरान शिव राव, भवानी शंकर आचार्य, लालचंद जोशी, दिनेश व्यास आदि ने धरने का समर्थन किया। धरने में श्रीनिवास, शशिशेखर, रमेश कुमार, बजरंग लाल, अशोक कुमार, शिव प्रकाश आदि धरने में शामिल हुए।