30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, 25 लाख रुपए शराब की कीमत

महाजन पुलिस की कार्रवाई, चालक को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Hari Singh

•

Updated: 27 Nov 2019, 1:48 AM IST

अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, 25 लाख रुपए शराब की कीमत

अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, 25 लाख रुपए शराब की कीमत

बीकानेर. महाजन. पंजाब से गुजरात अवैध रूप से ले जाई जा रही लाखों रुपए की शराब से भरे ट्रक को महाजन पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक में अंग्रेजी शराब की 1330 पेटियां भरी हुई थी। पुलिस शराब व ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। शराब की बाजार में कीमत 25 से 26 लाख रुपये तक बताई जा रही है।


महाजन सीआइ ईश्वरसिंह ने बताया कि पंजाब की तरफ से शराब से भरा एक ट्रक बीकानेर की तरफ जाने की सूचना मिलने मिली थी। इस पर पुलिस ने राजमार्ग 62 पर पुलिस थाना के सामने नाकाबंदी की। तभी अरजनसर की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें शराब की पेटियां भरी थी। पुलिस ने ट्रक चालक तारानगर निवासी राकेश गोस्वामी से पूछताछ की तो उसने बताया कि शराब पंजाब से भरकर सांचौर के रास्ते गुजरात पहुंचानी थी।


तिरपाल से ढकी थी शराब की पेटियां
किसी को शक ना हो, इसलिए तस्करों ने ट्रक में भरी शराब के ऊपर तिरपाल लगा रखा था। पुलिस ने तिरपाल हटाकर देखा तो ट्रक में शराब की पेटियां लदी थी। अंग्रेजी शराब की बोतलों पर 'ओनली सेल फॉर अरुणाचल प्रदेशÓ लिखा हुआ था।

सीआई के नेतृत्व में कांस्टेबल कुलदीप सहू, राकेश, चालक पवन, धोलूराम, रोहताश, विकास, अजीत कार्रवाई टीम में शामिल थे। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। सीआइ ने बताया कि शराब तस्कर सरगना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


चोरों ने चुराए काजू, घी व तेल के टिन
बीकानेर. सर्दी का असर तेज होने के साथ ही चोरों ने हाथ दिखाने शुरू कर दिए हैं। घरों में सर्दी से बचाव के लिए लड्डू व विभिन्न तरह के व्यंजन बनाए जा रहे हैं। वहीं चोरों ने भी सर्दी के खाद्य पदार्थों का बंदोबस्त करने के जतन शुरू कर दिए हैं। इसका एक ताजा मामला कोटगेट थाना क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां चोरों ने एक किराणा गोदाम से काजू, बादाम व अन्य खाद्य सामग्री चुराई है।

कोटगेट थाना क्षेत्र के कसाइयों की बारी स्थित एक किराणा गोदाम से चोरों ने काजू, घी, बादाम व अन्य सामग्री चोरी कर ले गए। इस संबंध में पीडि़त रथखाना कॉलोनी निवासी श्यामसुंदर पंजाबी ने कोटगेट थाने में तीन युवकों पर शक जताते हुए मामला दर्ज करवाया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि कसाईबारी में उसका गोदाम है। रविवार को गोदाम से काजू के पैकेट, सरसों तेल के टीन समेत किराना का सामान चोरी हो गया। दुकानदार ने शक जताया है कि चोरी की इस वारदात में रामा, राजेश और श्ंाकर नामक युवकों का हाथ है जो पहले उसकी दुकान में काम करते थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।