
खेलते-खेलते पानी के कुंड में गिरने से दो बच्चियों की मौत
बीकानेर/महाजन. समीपवर्ती गुसाईणां में घर के आंगन में खेलते-खेलते दो बच्चियां पानी के कुंड में गिर गई। जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। एक साथ दो मासूम बच्चियों की मौत से परिवार गहरे सदमें में है।
जानकारी के अनुसार गुसाईणां निवासी गोपालराम मूंड की करीब चार व ढाई साल की दो पोतियां बुधवार के घर के आंगन में खेल रही थी। परिवार के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। वहीं बच्चियों की मां घर के काम में व्यस्त थी। खेलते-खेलते अचानक दोनों बच्चियां घर में बने जल कुंड पर चढ़ गई एवं अचानक कुंड में गिर गई। करीब २०-३० मिनट बाद बच्चियों की मां को जब बच्चियां नजर नहीं आई तो इधर-उधर तलाश किया। पड़ोसियों के घर भी बच्चियों के बारे में पूछा परन्तु दोनों बच्चियां कहीं नहीं मिली।
बाद में कुंड का ढक्कन खुला देखा तो बच्चियों के कुंड में गिरने का अंदेशा हुआ। महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे व कुंड में तलाशी की। तब दोनों बच्चियों के शव कुंड से बरामद हो गये। इस स बंध में महाजन पुलिस को भी सूचना दी गई। परिवार की आंखों का तारा दोनों मासूम बच्चियों का इस तरह चले जाने से परिवार तो मानों व्रजपात हो गया है। बच्चियों की मां गहरे सदमें में है वहीं अन्य सदस्यों की भी आंखें पथरा गई है।
Updated on:
28 Aug 2020, 1:39 AM IST
Published on:
28 Aug 2020, 1:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.