
accident
जिले में दो अलग अलग सड़क हादसों में दो जनों की मौत हो गई और एक जना घायल हो गया।
बस ने वृद्ध के मारी टक्कर
गजनेर. एनएच 15 पर भैरूजी बगली के पास निजी बस की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद रोड पर लोगों की भीड़ जमा होती देख बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से शव को सीएचसी की मोचर्री में रखवा दिया है।
मृतक के भाई मघाराम की रिपोर्ट पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि खेमाराम 55 वर्ष निवासी गुढ़ा बाइक पर सवार होकर बीकानेर से कोलायत जा रहा था।
तभी पीछे से आ रहे बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दूर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पेड़ से टकरा कर कार पलटी
नापासर. राजमार्ग 11 पर गुसांईसर के पास पेड़ से टकराकर कार पलटने से एक जने की मौके पर ही मौत हो गई व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ऑपरेटर सतीश सबरवाल ने बताया कि परिवादी रामकुमार कुम्हार निवासी सरदारशहर ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई राजेन्द्र लिखमासर गंाव में शादी समारोह से लौट रहे थे।
गुसांईसर के पास एक होटल के पास सुबह तीन और चार बजे के बीच गाड़ी के चालक की लापरवाही से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई।
इससे राजेन्द्र की मौत हो गई व उसका मित्र महेन्द्र घायल हो गया। मामले की जांच हैड कांस्टेबल राजेश कर रहे है।
Published on:
02 Jul 2017 07:48 am

बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
