30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लुटेरों की मदद करने वाले दो पकड़े, पूछताछ कर रही पुलिस

बीछवाल थाना इलाके में अनाज व्यापारी के कर्मचारियों से करीब डेढ़ लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने दो युवकों को राउंडअप कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jai Prakash Gahlot

•

Updated: 5 Apr 2025, 7:42 AM IST

डेढ़ करोड़ की लूट का मामला: मुख्य आरोपी नहीं लगे हाथ

10 टीमें कर रहीं प्रयास
बीकानेर.
बीछवाल थाना इलाके में अनाज व्यापारी के कर्मचारियों से करीब डेढ़ लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने दो युवकों को राउंडअप कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अभी हाथ नहीं लगे हैं, जिनके पीछे पुलिस की दस टीमें लगी हैं। पुलिस के अनुसार, वारदात के मुख्य आरोपी चांद सिंह, अंशुल उर्फ मोंटी एवं किसन सिंह हैं। उनके एक अन्य साथी की वारदात में अब तक भूमिका स्पष्ट नहीं हुई है।वारदात के बाद बदमाशों की मदद करने वाले दो लोगों को चूरू के घंटेल से राउंडअप किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों युवकों से करीब 30 लाख रुपए की राशि बरामद की गई है। वारदात का मुख्य सूत्रधार आरएसी के हेडकांस्टेबल महावीर सिंह राजपूत का बेटा चांदरतन उर्फ चांद सिंह राजपूत है। पुलिस के अनुसार, घंटेल निवासी संदीप व शेरसिंह ने आरोपी चांद सिंह, अंशुल व किशन सिंह के फरार होने, कार व लूट की रकम छुपाने में मदद की थी। दोनों की निशानदेही पर घंटेल में ही एक बाड़े से 30 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।
15 दिन पहले हुआ था गिरफ्तार
बीछवाल पुलिस के मुताबिक, आरोपी चूरू के घंटेल हाल पता करणीनगर कॉलोनी पुलिस क्वार्टर निवासी चांदरतन उर्फ चांद सिंह पुत्र महावीर सिंह राजपूत को 14 दिन पहले शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 21 मार्च को पुलिस और आरोपी के बीच बहस हुई थी।
यह है मामला
बीछवाल थाना इलाके में बुधवार शाम करीब सवा चार बजे अनाज व्यापारी रामावतार सारस्वत के यहां काम करने वाला मुकेश सारस्वत व संपत सारस्वत स्कूटी पर एक करोड़ 43 लाख रुपए लेकर घर जा रहे थे। इन्द्रा कॉलोनी में भैरुंजी मंदिर के पास बदमाश कार में आए। स्कूटी के आगे कार को खड़ा कर रुकवाया और युवकों से रुपयों का बैग छीन कर ले गए।