10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पौने दो किलो अफीम सहित दो युवक गिरफ्तार

नोखा में स्कॉर्पियो गाड़ी भी पुलिस ने की जब्त

2 min read
Google source verification
arrested

थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई कर एक गाड़ी से पौने दो किलो अफीम बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपितों से अफीम की आपूर्ति किसे की जानी थी और कहां से लेकर आए थे, इसकी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक स्कॉपियो गाड़ी नंबर आरजे 07 यूए 2858 को नागौर रोड पर चरकडा के समीप रोका। गाड़ी में सवार दो युवकों से पूछताछ कर करने पर उन्होंने अफीम की आपूर्ति करने आए होने की बात कबूली।

पुलिस ने सलुंडिया गांव निवासी आरोपित राम रतन विश्नोई और कुदसू गांव निवासी राकेश विश्नोई को हिरासत में लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 1 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद हुई। इन दोनों युवकों को स्कॉपियो गाड़ी सहित नोखा थाने लेकर आए और कार्रवाई को अंजाम दिया गया। नोखा थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि शनिवार को आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पिता और उसके दो साथियों पर दुष्कर्म का आरोप
जिले में बाप और बेटी के रिश्ते को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है। बेटी ने अपने पिता और उसके दो साथियों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही पीडि़त लड़की का मेडिकल भी कराया है। घटना करीब तीन-चार माह पुरानी है।पीडि़ता ने अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर परिवाद दिया।

जिसके आधार पर जामसर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच पुलिस उप अधीक्षक लूणकरणसर दुर्गपाल सिंह ने शुरू की है। थाना क्षेत्र की १6 वर्षीय पीडि़ता ने मां के साथ थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि उसके पिता नेनूराम मेघवाल व उनके दो साथियों मुमताज खां व जुसुफ खान ने एक राय होकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपित पिता नेनूराम और उसके दोनों साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना करीब तीन-चार माह पुरानी होना बताई जा रही है। पुलिस ने लड़की से घटना स्थल की जानकारी जुटाकर जांच शुरू की है।

मेडिकल जांच कराई
दुष्कर्म के आरोप में पिता सहित दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैँ पीडि़ता का मेडिकल मुआयना कराया गया है। मामले की जांच कर रहे हैं।
दुर्गपाल सिंह, सीओ लूणकरनसर