4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली पर मालकिन ने नौकर के किए हौसले पस्त, सीसीटीवी फुटेज से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

होली पर कोठी में काम करने वाले नौकर ने ही मकान मालकिन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 3 Mar 2018, 11:41 AM IST

kothi

नोएडा। शहर में शुक्रवार को लोग जब होली मनाने की तैयारियों मे जुटे थे वहीं सेक्टर-52 की एक कोठी में चौंकाने वाली घटना घटी। दरअसल, सेक्टर-52 की एक कोठी में काम करने वाले नौकर ने ही मकान मालकिन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि मकान मालकिन ने बहादुरी से जमकर मुक़ाबला करते हुए नौकर के हाथ से चाकू छीन लिया और वह घबराकर बाहर की ओर भागा, लेकीन गेट पर इलेक्ट्रोनिक लॉक लगा होने के कारण वह दरवाजा नहीं खोल पाया। तभी मकान मालकिन पीछा करते हुए गेट पर पहुंची और नौकर को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान नौकर धक्का देकर छत से होते हुए फरार हो गया। वहीं यह पूरा मामला सामने वाले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : योगी की पुलिस ने एनकाउंटर के बाद कब्जे में लिए दो कुख्यात

बता दें कि सेक्टर-52 शहर के पॉश इलाकों में शुमार है और यहां स्थित एक कोठी की मकान मालकिन की बहादुरी के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। ये कोठी नोएडा के कारोबारी अंकुर अग्रवाल की है। जब यह घटना हुई तब अंकुर किसी काम के सिलसिले मे शहर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान घर मे पत्नी सूची अग्रवाल अपने 3 साल के बेटे और माँ निर्मला अग्रवाल के साथ घर में अकेली थी। शुक्रवार सुबह निर्मला जब मॉर्निंग वॉक पर निकली तो उस दौरान नौकर मुकेश हाथ मे चाकू लेकर सूची अग्रवाल के कमरे में घुस गया और सूची का मुंह दबाकर हमला करने की कोशिश की। लेकीन सूची ने बहादुरी से मुकाबला करते हुए चाकू छीन लिया, जिससे मुकेश घबरा गाया और बाहर की तरफ भागा। लेकीन गेट पर इलेक्ट्रोनिक लॉक लगा हुआ था जिसके कारण वह वहां से भाग नहीं सका। तभी सूची पीछा करते हुए गेट पर पहुंची और नौकर को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह धक्का देकर छत से होते हुए फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : Breaking हापुड़ में ट्रेन और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ट्रेन चालक की मौत, देखें वीडियो

इस घटना में नौकर और मालकिन की हाथापाई का विडियो सामने के मकान मे लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। जिसमें सूची और घर का पालतू कुत्ता नौकर को पकड़ने का प्रयास करते हुए दिख रहे हैं और नौकर मुकेश सूची को धक्का देकर सीढ़ियो की और भागते हुए दिखाई दे रहा है। नोएडा पुलिस के डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि नौकर और मालकिन के बीच झगड़ा हुआ है, जिसमें दोनों को चोटे आई हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और नौकर की पुलिस वेरिफिकेशन की जांच की जा रही है और वही फरार नौकर मुकेश की तलाश की जा रही है।