25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video- यूरिया की किल्लत, कतार में किसान

किसानों को फसल खराब होने का डर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 31 Jan 2019, 6:02 AM IST

Urea crisis in bikaner

यूरिया की किल्लत, कतार में किसान

छत्तरगढ़़. तहसील क्षेत्र में इन दिनों यूरिया की भारी किल्लत से क्षेत्र का किसान परेशान है। कस्बे में खाद के लिए लाइन लगाने के लिए मजबूर है। पिछले एक महीने से जरुरत के मुताबिक खाद नहीं मिलने से किसानों में रोष पनप रहा है। वहीं यूरिया के अभाव में खेतों में खड़ी फसलें खराब होने का डर भी किसानों को सता रहा है। साथ ही किसानों को इस बार कम उपज होने की आशंका से आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। छत्तरगढ़़ मुख्यालय पर बुधवार दोपहर यूरिया से भरा एक ट्रक पहुंचा लेकिन बड़ी तादाद में किसानों के कतार लगने से अधिकांश को बिना खाद के निराश लौटना पड़ा। गौरतलब है कि छत्तरगढ़़ क्रय-विक्रय सहकारी समिति पर एक ट्रक में करीब एक हजार थैले यूरिया पहुंची तथा किसानों को एक आधार कार्ड पर 2-2 थैले के हिसाब से वितरण किया गया।

किसानों की लम्बी कतार को देखते हुए जद्दोजहद के बाद जिला परिषद सदस्य मदनमोहन ज्याणी, किसान नेता सद्वाम हुसैन भाटी व पुलिस की मौजूदगी में यूरिया का वितरण करवाया गया। इसके अलावा आस-पास की पंचायतों पर भी सहकारी समिति के तत्वावधान में करीब सात ट्रक यूरिया खाद पहुंची लेकिन यूरीया खाद की अधिक संख्या में मांग होने कारण किसानों पूर्ति नहीं हो पा रही है।

फसल खराब की आशंका
किसान खोतु खां जोईया, कृष्णा भाटिया, भंवरलाल सुथार आदि ने बताया कि नहरों में इस समय सिंचाई पानी चल रहा है तथा फसलों की बढ़वार के लिए सिंचाई पानी के साथ यूरिया भ्ज्ञी जरूरी है। बिना खाद के फसलों के खराब होने का डर किसानों सता रहा है। इसके अलावा कृषि कुओं के इलाके में भी किसान फसलों में दूसरा पानी दे रहे हैं। इससे यूरिया की बड़ी मांग है। किसानों की मांग को देखते हुए तहसील क्षेत्र में अभी भी करीब 10 हजार थैलों की जरूरत बताई जा रही है।