22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bikaner / आग उगल रहे रेतीले धोरों के बीच गरजी तोपें

आग उगल रहे रेतीले धोरों के बीच गरजी तोपें

रेतीले धोरों के बीच भारतीय सेना के जांबाज अपने रणकौशल का परिचय दे रहे है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 3 May 2018, 11:29 AM IST

Vijay Prahar

महाजन. यहां करीब 45-50 डिग्री तापमान में आग उगल रहे रेतीले धोरों के बीच भारतीय सेना के जांबाज अपने रणकौशल का परिचय दे रहे है। सेना की दक्षिणी-पश्चिमी कमान द्वारा विश्व स्तरीय ट्रेनिंग नोड के रूप में तैयार की गई महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में रेत के समन्दर के बीच युद्धक टैंक बमबारी कर रहे है।

सेना के रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सैन्य कमाण्डरों के लिए इस युद्धाभ्यास में कई आधुनिक हथियार शामिल किए गए है। अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से दुश्मन के इरादे भांपकर एक स्पष्ट संकेत मिलते ही हमारे जांबाज दुश्मन के मंसूबों पर पानी फेरते हुए पहले ही कार्रवाई कर देते हैं।

युद्ध पारदर्शिता के महत्व को समझते हुए सप्त शक्ति कमाण्ड के हमलावर फोर्मेशन के सैनिक महाजन रेंज में चल रहे अभ्यास 'विजय प्रहारÓ में भाग ले रहे हैं। उपग्रह से लेकर आधुनिक सेंसर की एक बड़ी संख्या में इमेजरी, नाइट विजन डिवाइसेज, पायलट कम ड्रॉन और लंबी दूरी की उच्च परिशुद्धता राडार द्वारा दुश्मन की गतिविधियों की वास्तविक समय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए इनपुट का एकीकरण किया है। अभ्यास में त्वरित और सटीक निर्णय लेने के लिए स्वचालित निर्णय समर्थन प्रणाली में विभिन्न सेंसर से प्राप्त इनपुट को भी एकीकृत किया। ड्रिल प्रक्रियाओं और मुख्य मशीन एकीकरण को और परिष्कृत किया गया। अभ्यास में करीब २० हजार सैनिकों के साथ हेलिकॉप्टर, लड़ाकू जहाज, युद्धक टैंक सहित अन्य युद्धक उपकरण शामिल किए गए है।

गांवों में रोमांच
भीषण गर्मी में पसीना बहा रहे सैनिक अभ्यास से रणकौशल को निखार रहे हंै। सुबह-शाम के समय रेंज एरिया में युद्धाभ्यास में होने वाले बम धमाकों से एरिया से सटे गंावों में रोमांच बना हुआ है। रेंज के नॉर्थ कैम्प को जाने वाली सड़क पर सेना की गतिविधियां बढ़ गई है।

ईसीबी संघर्ष समिति का धरना जारी
बीकानेर . ईसीबी बेरोजगार संघर्ष समिति का धरना बुधवार को जिला कलक्टर के सामने ६९वें दिन भी जारी रहा। समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार व्यास ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन व सरकार ने आज तक हमारी और ध्यान नहीं दिया है। धरने पर बजरंग लाल, धनसुख, रमेश, राजकुमार, धनश्याम, बिठ्ठल ओझा, शिव प्रकाश रंगा, सुरेश किराडू, बसंत ओझा, उत्तर रंगा आदि उपस्थित थे।