29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जागरूकता अभियान: मतदाताओं को बताई वीवीपैट की कार्यप्रणाली

मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में मंगलवार को स्टीकर व पोस्टर का विमोचन किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 17 Oct 2018, 11:05 AM IST

Voter awareness campaign

Voter awareness campaign

बीकानेर. मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में मंगलवार को स्टीकर व पोस्टर का विमोचन किया गया। पेंटर भूरमल सोनी की ओर से बनाए वीवीपैट तथा ईवीएम के मॉडल तथा पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

साथ ही मतदाताओं को वीवीपैट के उपयोग की जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने कहा कि वीवीपैट के मॉडल व पोस्टर का विभिन्न कॉलेज, स्कूलों व अन्य स्थानों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। कहा कि निर्वाचन विभाग का प्रयास रहेगा कि शत प्रतिशत मतदान हो, इसके लिए मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की अधिकाधिक जानकारी दी जाएगी। उन्हें मतदान के लिए प्रेरित कया जाएगा।

मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में स्टीकर, पोस्टरों का वितरण किया जाएगा। मतदान जागरूकता की दिशा में रुचि रखने वाले भामाशाह भी इस कार्य से जुड़ें और इनका वितरण करवाएं। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ एनके गुप्ता, स्वीप प्रभारी व जिला परिषद् सीईओ अजीत सिंह राजावत, नगर निगम आयुक्त प्रदीप के. गवांडे, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

वीवीपैट मशीन का किया प्रदर्शन
जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से शिक्षा निदेशालय में मतदान के लिए नई मशीन वीवीपैट का प्रदर्शन किया। कार्मिकों ने मतदान में वीवीपैट मशीन की कार्य प्रणाली समझी। कर्मचारियों ने मशीन पर मतदान प्रणाली का अभ्यास किया। साथ ही मतदान की पूरी प्रक्रिया को भी समझा।


छात्राओं ने गरबा के साथ दिया मतदान का संदेश

बीकानेर. गृह विज्ञान महाविद्यालय की छात्राओं ने मंगलवार को गरबा महोत्सव के दौरान शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. दीपाली धवन ने बताया कि छात्राओं ने परम्परा निर्वहन के साथ जागरूक नागरिक होने के दायित्व के साथ यह नवाचार किया।

छात्राओं ने विधानसभा चुनावों में स्वयं मतदान करने, दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी के सदस्य हरिशंकर आचार्य, गोपाल जोशी, अनूप गोस्वामी तथा भूरमल सोनी ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. धवन ने बताया कि मंगलवार को वल्र्ड फू ड डे मनाया गया। इसके तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।