15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में बढ़ रही पानी की किल्लत, सार्वजनिक नलों का सहारा

बीकानेर. नहरबंदी के कारण शहर में पेयजल किल्लत बढ़ती जा रही है। शहर में एक दिन के अन्तराल से पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन यह पर्याप्त साबित नहीं हो रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
water crisis in bikaner

शहर में बढ़ रही पानी की किल्लत, सार्वजनिक नलों का सहारा

बीकानेर. नहरबंदी के कारण शहर में पेयजल किल्लत बढ़ती जा रही है। शहर में एक दिन के अन्तराल से पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन यह पर्याप्त साबित नहीं हो रही है। बढ़ते संकट के दौर में गली-मोहल्लों में लगे पानी के सार्वजनिक पानी स्टैण्ड ही आम लोगों के लिए सहारा बने हुए। कई लोग स्टैण्ड पर जाकर नलों से पानी भरते हैं। स्टैण्ड के पास वाले लोग घरों से पाइप लगाकर पानी भर रहे हैं। किल्लत के चलते स्टैण्डों पर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। जलापूर्ति शुरू होते ही परिवार के सदस्य पानी भरने पहुंच जाते हैं। कई मोहल्लों में जलापूर्ति पर्याप्त नहीं होने से लोग टैंकरों से आपूर्ति कर रहे हैं।

पाटों पर भी चर्चा
गर्मी के दौर में नहरबंदी ने लोगों को झकझोर दिया है। शहरी क्षेत्रों में इन दिनों पाटों पर सुबह होते ही पानी की आपूर्ति के शिड्यूल को लेकर ही चर्चा होती है। एक दूसरे से पानी के आने और जाने के समय की जानकारी लेते हैं। यही स्थिति कमाबोश गृहिणियों की है।