17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साप्ताहिक राशिफल (19 अगस्त से 25 अगस्त 2018) : इस सप्ताह इन राशियों के कार्य क्षेत्र का बढ़ेगा प्रभाव

इस सप्ताह इन राशियों के कार्य क्षेत्र का बढ़ेगा प्रभाव

4 min read
Google source verification
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope

मेष
(चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

अनुराधा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह आंतरिक विश्लेषण की स्थिति बनाएगा। सही गलत के निर्णय की स्थिति में आ पाएंगे। सकारात्मकता के बाद अच्छा अनुभव होगा। व्यापारियों के लिये बुध, गुरुवार व्यापारिक लाभ के लिए अनुकूल है। नौकरी पेशा में प्रथम दो दिन तनाव कारक है।

शुभ रंग : अनारी लाल, हल्का हरा
शुभ अंक : २, ६ दिशा: वायव्य, मध्यउत्तर
अनुकूल सलाह: परिस्थितियां हमेशा अनुकूल हो यह आवश्यक नहीं है।

वृष

(इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)

कार्य क्षेत्र का प्रभाव बढ़ेगा। नई नीतियों पर कार्य करने की इच्छा होगी। व्यापारियों के लिए किसी नए क्षेत्र का प्रस्ताव लाभकारी साबित होगा। नौकरी पेशा में पदों के परिवर्तन का विशेष ध्यान रहेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को फारेन्सिक डिपार्टमेंट में सेवा के निजी/शासकीय अवसर।

शुभ रंग : हल्का गुलाबी, नींबू पीला
शुभ अंक: 3, 8 दिशा: ईशान, मध्यपूव
अनुकूल सलाह : अनुकूल समय का लाभ लेना सीखें।


मिथुन

(का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)

अस्थिरता का वातावरण रहेगा। सोमवार से समय पक्ष का बनेगा। परिस्थितियां समझने की बौद्धिकता बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए सप्ताह मध्य लाभ के लिये अनुकूल है। नौकरी पेशा में योग्यता के साथ नए आयाम प्राप्त होंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को बिजनेस प्रोसेस में आउट सोर्सेस का लाभ मिलेगा।

शुभ रंग : भूरा, गहरा नीला
शुभ अंक: ४, ५ दिशा : मध्यदक्षिण, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : व्यवसायिक भागिदारिता पर ध्यान देवें।

कर्क

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कार्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव संभव है। लाभ के लिए अन्य विकल्पों का रास्ता खोजेंगे। किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से बड़ा कार्य होगा। व्यापारियों के लिए कन्स्ट्रक्शन के क्षेत्र में निवेश का लाभ दिखाई देंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को ऐविएशन/इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्र में अवसर।

शुभ रंग : फिरोजी, समुद्री हरा
शुभ अंक : 8, 9 दिशा :पूर्व, उत्तर
अनुकूल सलाह : कार्य क्षेत्र में परिवर्तन कर आगे बढ़ें।


सिंह

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आर्थिक दृष्टिकोण से नए लोगों का सहयोग ले पाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी नई रूपरेखा बनेगी। पुराने धन की प्रााप्ति का योग है। व्यापारियों के लिए धातुओं का बाजार गर्म रहेगा। सोच समझ कर निवेश करें। नौकरी में पदोन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रशासनिक सेवाओं में संघ/राज्य स्तरीय अवसर।

शुभ रंग : कत्थई, हल्दीपीला
शुभ अंक: 6, 7 दिशा : उत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह : सामाजिक क्षेत्र का विकास लाभ देगा।

कन्या

(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

लाभ का समय है। पुराने खर्चों को इस समय फुलफिल कर सकते हैं। अन्य क्षेत्रों में भी गति बढ़ेगी। परिवर्तन के साथ जीवन जीने का आनंद लेंगे। व्यापारियों के लिए प्लास्टिक, रबर, फायबर में आर्थिक वृद्धि का संकेत। नौकरी में लाभ की प्राप्ति। महिला तथा छात्रवर्ग को कार्पोरेट सेक्टर में अवसर।

शुभ रंग : गहरा लाल, जामुनी
शुभ अंक : १,5 दिशा : पश्चिम, उत्तर
अनुकूल सलाह : संबंध तथा परिस्थिति अनुकूल लाभ दे सकती है।

तुला

(रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)

तकनीकि परिवर्तन का लाभ लेते हुए आगे बढ़ेंगे। अनुकूलता के लिए बदलाव का दृष्टिकोण आर्थिक समृद्धि देगा। व्यापारियों के लिए चूना, नौसादर से संबंधित क्षेत्र लाभ देगा। नौकरी पेशा में विदेशिक अवसरों की प्राप्ति का योग है। महिला तथा छात्रवर्ग को तकनीकि छायांकन में अवसर।

शुभ रंग : बैंगनी, कपासी पीला
शुभ अंक : 4, 7 दिशा: मध्यपश्चिम, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : कार्य को सफल बनाने के लिए नीतिगत निर्णय लेवें।

संबंधित खबरें


वृश्चिक

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )

भूमि, भवन, सम्पत्ति के मामले लाभ दे सकते हंै। पुराने सौदे में भी गति आ सकती है। कार्य का विस्तार होगा। व्यापारियों के लिए उद्यानिकी/वानिकी से जुड़े क्षेत्र समयानुसार श्रेष्ठ लाभ देंगे। नौकरी पेशा में प्रशासकीय पद की प्राप्ति। महिला तथा छात्रवर्ग को निगम तथा प्रशासन में अवसर के योग।


शुभ रंग : चमकीला हरा, सफेद
शुभ अंक : 3, 8 दिशा : ईशान, मध्यपूर्व
अनुकूल सलाह : विशेष प्रयास सफलता की शर्त होगी।

धनु

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

स्वयं का आंतरिक विश्लेषण कर सही गलत का निर्णय लेवें। व्यापारिक शुरुआत के लिए किसी योग्य व्यक्ति से मुलाकात करें। व्यापारियों के लिए अनुभव का लाभ दिखाई देगा। नए निवेश भी संभव। नौकरी में पदोन्नति व वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को शैक्षणिक/अकादमिक अवसर।

शुभ रंग : मेहरून, हल्दीपीला
शुभ अंक : 4, ७ दिशा : मध्यउत्तर, ईशान
अनुकूल सलाह : सही समय की प्रतीक्षा करते हुए निर्णय लेवें।


मकर

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

राजनीतिक लोगों का सहयोग मिल सकता है। कूटनीतिक माध्यम से कार्य की सफलता तय करें। किसी विशेष अवसर की प्रतीक्षा में रहेंगे। व्यापारियों के लिए कार्य क्षेत्र का पारंपरिक लाभ मिलेगा। नौकरी में अनुकूलता होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को मैकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सेवा अवसर।

ंशुभ रंग : कत्थई, चमकीला सफेद
शुभ अंक : १, 9 दिशा : मध्यपूर्व, उत्तर
अनुकूल सलाह : कार्य नीति को तय करने से पूर्व चिंतन करें।

कुंभ

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पैतृक संपत्ति की प्राप्ति का योग है। आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। कार्य तथा व्यवहार में परिवर्तन दिखाई देगा। व्यपारियों के लिए लौह उद्योग से जुड़े क्षेत्र लाभकारी रहेंगे। नौकरी में परिश्रम की अधिकता के साथ सहयोग बढ़ेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को कार्पोरेशन में सेवा के अवसर।

शुभ रंग : गहरा गुलाबी, काला
शुभ अंक : 4, ६ दिशा : मध्यपूर्व, दक्षिण
अनुकूल सलाह : किए गए कार्य के प्रति विश्वस्त रहें।

मीन

(दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)

समय की स्थिति का सहयोग मिलेगा। लाभ- हानि का चिंतन करेंगे। आगे बढऩे का साहस जुटाएंगे। पुरानी गफलतों से बाहर आएंगे। व्यापारियों के लिए ग्रेन मार्केटिंग से जुड़े क्षेत्र लाभकारी रहेंगे। नौकरी पेशा में इच्छित पद के साथ परिवर्तन। महिला तथा छात्रवर्ग को कला जगत में अलग-अलग क्षेत्रों के अवसर।

शुभ रंग : सुनहरा, गहरा नीला
शुभ अंक : 3, 4 दिशा : मध्यदक्षिण, वायव्य
अनुकूल सलाह : संवेदनाओं का ध्यान रखते हुए आगे बढ़े।