
बिजली की लंबी कटौती
बीकानेर. गर्मी के इस दौर में अब बिजली की लंबी कटौती नहीं होगी। विद्युत लाइनों का रखरखाव का कार्य भी बंद हो जाएगा, ताकि लोगों को निर्बाध बिजली मिल सके। बिजली कंपनी बीकेईसीएल लंबे समय से विद्युत उपकरणों के रखरखाव के लिए रोजाना तीन-चार घंटे घोषित कटौती कर रही है। यह कटौती 20 अप्रेल के बाद जरूरत पडऩे पर की जाएगी। यह व्यवस्था जुलाई तक रहेगी। यदि किसी क्षेत्र में बड़ा फॉल्ट, विद्युत लाइन में खराबी, टांसफार्मर में समस्या हुई तो ही शटडाउन लिया जाएगा।
कंपनी ने आंधी-बारिश के मौसम से पूर्व किए गए रख-रखाव कार्य के दौरान महत्पूर्ण फीडरों पर आईसोलेटर लगाए गए हैं, ताकि एकबारगी फॉल्ट होने पर आधा फीडर चालू रहेगा। शहर के लगभग सभी बिजली फीडरों में यह व्यवस्था सुचारू हो गई है। इसके अलावा हाईटेंशन लाइनों के पास पेड़ों की घनी टहनियों की कटिंग की गई है, ताकि बारिश, तूफान के दौरान लाइनों पर टहनियां नहीं गिरें।
कम होगी कटौती
इस माह से ही रखरखाव कार्य बंद हो जाएगा। लंबी अवधि के लिए शटडाउन नहीं लिया जाएगा। बारिश-आंधी के मौसम से पूर्व ही विद्युत उपकरणों की मेन्टीनेंस पूरी कर ली है। 20 अप्रेल के बाद आवश्यकता के अनुसार ही कटौती की जाएगी।
डी. चटर्जी, मुख्य अधिकारी, बीकेईसीएल
बूंदाबांदी से गिरा पारा, तापमान में तीन डिग्री की गिरावट
बीकानेर. मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला सा नजर आया। दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे। हवाओं का दौर चलता रहा। छह किमी की रफ्तार से हवा चली। वहीं तापमान में सोमवार के बजाय तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस कारण तेज धूप व गर्मी से राहत रही। शाम करीब पांच बजे बाद हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार ०.६ एमएम बारिश दर्ज की गई।
बाद में पौने छह बजे के करीब बूंदाबांदी होने से मौसम खुशगवार हो गया। सोमवार को तापमापी में जहां उच्चतम तापमान 40.6 डिग्री व न्यूनतम 29.०१ डिग्री तापमान था, वहीं मंगलवार को उच्चतम तापमान ०३.३ डिग्री लुढ़ककर 37.3 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया।
Published on:
11 Apr 2018, 8:47 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.