30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घटिया सड़क निर्माण पर बंद करवाया कार्य

महाजन से घेसूरा के बीच सड़क का हो रहा नवीनीकरण, अधिकारी पहुंचे मौके पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Hari Singh

•

Updated: 14 Jul 2022, 1:40 AM IST

घटिया सड़क निर्माण पर बंद करवाया कार्य

घटिया सड़क निर्माण पर बंद करवाया कार्य

महाजन. महाजन से घेसूरा तक सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से दो किमी तक करवाए जा रहे सड़क के नवीनीकरण कार्य में ठेकेदार द्वारा नियमानुसार सामग्री नहीं लगाकर धांधली करने व निर्माण कार्य घटिया स्तर का करने पर बुधवार को ग्रामीण आक्रोशित हो गए व मौके पर पहुंच कर रोष जताते हुए निर्माण कार्य बंद करवा दिया। हालांकि मौके पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी पहुंचे लेकिन ग्रामीण सुधार नहीं होने तक कार्य नहीं करने देने पर अड़े रहे।


जानकारी के अनुसार महाजन से घेसूरा तक करीब दो किमी सड़क के नवीनीकरण कार्य के लिए राज्य सरकार ने करीब 27 लाख का बजट जारी किया था। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया से सड़क के नवीनीकरण का ठेका दे दिया। हाल ही ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि महाजन में रेलवे फाटक से शुरू हुए निर्माण कार्य में भारी गड़बड़ी की जा रही है। फिलहाल करीब 600 मीटर बनी सड़क दो दिन में ही वापस उखड़ गई है।

इस घटिया निर्माण को लेकर रविवार को भी घेसूरा के ग्रामीण सड़क निर्माण मौके पर पहुंचे थे। ग्रामीणों ने विधायक सुमित गोदारा व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शिकायत भी दर्ज करवाई नी लेकिन तीन दिनों में भी कोई सुधार नहीं किया गया। अलबत्ता बुधवार को ठेकेदार ने वापस घटिया निर्माण शुरू करने की कोशिश की।

बुधवार को गांव के हरचंद बेनीवाल, सुखराम छींपा, रामकुमार छींपा, जगदीश छींपा इंद्राज गुसाई, सुशील यादव, रोहिताश यादव, सुरजीत चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार्य में सुधार नहीं होने व वापस घटिया सड़क निर्माण पर रोष जताया। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए कार्य बंद करवा दिया। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए मौके पर विभाग के अधिकारी पहुंचे व कुछ दूरी तक सड़क वापस उखड़वाकर मामला शांत करने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण 600 मीटर तक सड़क वापस बनवाने की जिद पर अड़ गए।

आखिरकार अधिकारी व ठेकेदार को वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि जब तक घटिया बनी 600 मीटर सड़क दुबारा नहीं बनाई जाएगी तब तक कार्य शुरू नहीं करने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि कई सालों तक नेताओं व अधिकारियों के आगे गुहार लगाने के बाद इस सड़क का कार्य स्वीकृत हुआ है। अब ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण करने से यह सड़क इस मानसून की बरसात में ही बह जाएगी।