
विश्व कैंसर दिवस पर 247 मरीजों की जांच
खाजूवाला. मंडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम के तहत कैंसर दिवस पर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में २४७ मरीजों की जांच की गई। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमरचंद बुनकर ने लोगों को कैंसर रोग के उपाय व बचाव के बारे में जानकारी दी। डॉ. विजेन्द्र कुमार ने लोगों से कहा कि जागरुकता से ही कैंसर जैसी बीमारी को देश से निकाला जा सकता है। शिविर में अनुकम्पा, एजाज अहमद, योगीराज एवं कौशल्या अरोड़ा ने सहयोग दिया।
देशनोक. यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सोमवार को एनसीडी क्लिनिक की ओर से विश्व कैंसर दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर करणी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कौशल पंवार के सहयोग से विद्यार्थियों द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई। विद्यालय में डॉ. विवेक सिंह ने रोग के लक्षण, कारण व बचाव संबधित जानकारी दी। इस दौरान चिकित्सालय में ओपीडी में मरीजों जांच की गई। कार्यक्रम में डॉ. विवेक सिं, डॉ. खुशबू, डॉ मानु गोड, डॉ. अरूण कुमार, सुदर्शन सोनगरा, बाबूलाल प्रजापत, राजेंद्र सिंह, लैब टेक्नीशियन विकास व काउंसलर शक्ति सिंह आदि ने सहयोग किया।
Updated on:
04 Feb 2019 08:33 pm
Published on:
05 Feb 2019 06:15 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
