Bajaj Pulsar NS 125 की डिजाइन पल्सर रेंज की दूसरी बाइक्स की तरह ही है। बाइक में मैट फिनिश एग्जॉस्ट मफलर, ड्यूल टोन कलर स्कीम, चौड़े टायर और स्प्लिट सीट्स दी गई हैं। इसमें एक छोटा इंजन काउल भी है, जो बाइक के स्पोर्टी लुक को बढ़ाता है। इसके अलावा इस बाइक में नए बॉडी ग्राफिक्स और नई कलर स्कीम मिलेगी। पल्सर 125 को देखकर बरबस Pulsar 135 की याद आ जाएगी क्योंकि इसमें पल्सर 135 की तरह शार्प हेडलाइट, हाई विंडस्क्रीन और सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिए गए हैं। ब्रेकिंग की बात करें, तो इसके फ्रंट में disc और रियर में ड्रम ब्रेक हैं।