
इस बड़ी खामी की वजह से Harley-Davidson ने वापस मंगवाई ये पॉवरफुल बाइक, जानें पूरी खबर
नई दिल्ली: Harley-Davidson ने अपनी पापुलर बाइक Street 750 को वापस बुलाने का फैसला किया है। खबरों की मानें तो Street 750 के ब्रेक कैलीपर्स में खराबी पाई गई है जिसकी वजह से कंपनी ने् ये फैसला लिया है। आपको बता दें कि दुनियाभर में करीब 44,000 यूनिट्स में यह खामी सामने आई है। इसके लिए कंपनी ने कस्टमर्स से कॉन्टैक्ट किया है।
Street 750 के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इस का बाइक का फ्यूल टैंक सबसे खास है। वहीं फ्यूल फिल्टर लिड टैंक के दाहिने ओर लगा है। यह लिड एक लॉक के साथ आता है जो अधिकतर दूसरी हर्लीज में नहीं दिखता। टैंक के नीचे वी-ट्वीन मोटर है। इसकी फिनिश मैटे ब्लैक शेड में है और फिन्स पर अल्युमिनियम फिनिश किया गया है। सीट, एलईडी बैकलाइट और मोटा पिछला भाग मिलकर एक शानदार लुक देते हैं।
कंपनी ने इस बाइक के लिए नया लिक्विड-कूल्ड रिवॉल्यूशनX इंजन विकसित किया है। 13 सालों में पहली बार हर्ली डेविडसन ने नया इंजन डेवलप किया है। रिवॉल्यूशनX स्ट्रीट 750 की सबसे बड़ी खासियत है। मोटर अच्छा रिस्पॉन्स करता है और एक्सेलरेशन भी तेज है। बाइक की बेस्ट स्पीड छठे गियर में 120 से 130 KMPH के बीच है।
कॉम्पैक्ट मोटरसाइकल है Street 750
Street 750 एक कॉम्पैक्ट मोटरसाइकल है। स्ट्रीट 750 की गोल हेडलाइट्स, कैफे स्टाइल स्पीड स्क्रीन, मडगॉर्ड और फॉर्क गेटर्स इसे एक शानदार लुक देते हैं। हेडलैंप्स के पीछे एक बेसिक और आसान सिंगल-पॉड ऐनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जिसमें स्पीडोमीटर, रिज़र्व फ्यूल इंडिकेटर, लो ऑयल प्रेशर, इंजन और दूसरे सिग्नल लाइट्स लगे हैं।
Updated on:
1 Feb 2019, 5:39 PM IST
Published on:
1 Feb 2019, 5:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.