1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वित्त वर्ष 2017—18 के आखिरी माह में हीरो मोटोकॉर्प ने लगाई लंबी छलांग, जानें कितने वाहन बेचे

दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री मार्च में साल-दर-साल आधार पर 20 फीसदी बढ़ी है।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

Apr 03, 2018

Hero MotoCorp

दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री मार्च में साल-दर-साल आधार पर 20 फीसदी बढ़ी है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि मार्च में उसने कुल 7,30,473 वाहनों की बिक्री की, जबकि एक साल पहले समान माह में कुल 6,09,951 वाहनों की बिक्री हुई थी। पिछले वित्त वर्ष 2017-18 में हीरो मोटोकॉर्प ने बिक्री में 14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की और कुल 75,87,130 वाहनों की बिक्री, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 में कंपनी ने कुल 66,64,220 वाहनों की बिक्री की थी।

Hero MotoCorp

हीरो मोटकॉर्प के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन मुंजाल ने एक बयान में कहा है, साल 2017 और वित्त वर्ष 2017-18 दोनों में कंपनी ने 70 लाख वाहनों की बिक्री का कीर्तिमान स्थापित किया है, जो स्पष्ट संकेत है कि बाजार में ग्राहकों की मुख्य पसंद हीरो है। उन्होंने आगे कहा, हमारी कुल बिक्री में वृद्धि ने हमारी वैश्विक विस्तार योजनाओं को आगे बढ़ाया है।