4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hero Motorcorp ने बढ़ाए बाइक्स के दाम, नई कीमत भी हो गई लागू

Hero Motorcorp ने बढ़ाई बाइक्स की कीमत नई कीमत हो चुकी है लागू ज्यादा नहीं बढ़ाए गए हैं बाइक्स के दाम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 11 Jul 2019, 4:56 PM IST

Hero Motorcorp

Hero Motorcorp ने बढ़ाए बाइक्स के दाम, नई कीमत भी हो गई लागू

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बाइक निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने अपने टू व्हीलर वाहनों की कीमत में इजाफा किया है, यह इजाफा कंपनी ने क्यों किया है, इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है लेकिन सिर्फ हीरो ही नहीं बल्कि Yamaha bikes ने भी अपनी कुछ बाइक्स की कीमत में बढ़ोत्तरी की है। ये बढ़ोत्तरी बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन फिर भी कीमत चुनिंदा मॉडल्स के लिए बढ़ाई गई है।

सामने आई MINI Cooper SE electric, आधे घंटे में होगी 80% चार्ज चलेगी 270 किमी

Hero Motocorp ने अपनी बाइक्स और स्कूटर्स की कीमतों में 1 फीसद तक की बढ़ोतरी की है। कंपनी के मुताबिक विभिन्न टू-व्हीलर्स के एक्स शोरूम कीमत पर 1 फीसद का इजाफा किया गया है। बाइक की कीमत में जो बढ़ोत्तरी की गई है वो पूरी तरह से लागू की जा चुका है, ऐसे में आप अगर नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बढ़ी हुई कीमत में बाइक खरीदनी पड़ेगी।

टायर में नाइट्रोजन भरवाने से होते हैं इतने फायदे, जानेंगे तो हमेशा यही भरवाएंगे

हीरो मोटोकॉर्प की ओर से जारी बयान में कहा गया, ''विभिन्न दोपहिया माडलों की शोरूम कीमत पर 1 फीसदी की वृद्धि की गई है। मॉडल और बाजार के हिसाब से इसमें कुछ अंतर हो सकता है।'' हीरो की बाइक या स्‍कूटर के अलग-अलग मॉडल्‍स पर नई कीमत लागू हो चुकी है। कंपनी की इस बढ़ोतरी के फैसले के बाद ग्राहकों को पहले के मुकाबले अब जेब ज्‍यादा ढीली करनी पड़ेगी। हालांकि, हीरो की ओर से नई कीमतों में बढ़ोतरी की वजह नहीं बताई गई है।