
Activa को टक्कर देगा Hero Destini 125, जानें कब होगा लॉन्च
नई दिल्ली: हीरो कंपनी जल्द ही मार्केट में अपना नया स्कूटर Destini 125 लॉन्च करने वाली है। अपने इस स्कूटर के साथ कंपनी 125 सीसी स्कूटर सेगमेंट में एंट्री करने को तैयार है। आपको मालूम हो कि hero destini 125 इसी महीने 22 अक्टूबर को लॉन्च होगा। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2018 में यही स्कूटर Hero Duet के नाम से प्रजेंट किया था।
destini स्कूटर 110 सीसी डुएट पर ही आधारित है, लेकिन इसमें कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जो इसे नया लुक देता है। इसमें क्रोम ऐक्सेंट्स के साथ नया फ्रंट ऐप्रॉन और कर्वी बॉडी पैनल दिया गया है।
इन फीचर्स से लैस है ये स्कूटर-
फीचर्स की बात करें, तो इसमें ऑप्शनल फ्रंट Disc brake, इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (आईबीएस), साइड स्टैंड इंडीकेटर, सर्विस रिमाइंडर, पास स्विच और एक्टर्नल फ्यूल फिलिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। नए हीरो स्कूटर की टक्कर होंडा ग्राजिया, सुजुकी ऐक्सेस, होंडा ऐक्टिवा 125, टीवीएस एनटॉर्क 125, वेस्पा वीएक्स और अप्रीलिया एसआर 125 जैसे स्कूटर्स से टक्कर होगी।
नए स्कूटर में 125 सीसी सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 6750 rpm पर 8.7 bhp की पावर और 5000 rpm पर 10.2 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए हीरो ने पहली बार अपने इस स्कूटर में i3S सिस्टम दिया है।
Published on:
18 Oct 2018 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
