इसके अलावा उन्होंने अपने प्रीमियम पोर्टफोलियो में धीरे-धीरे नए प्रॉडक्ट्स को शामिल करने की बात भी कही। एक्सप्लस 200 इसी लाइन पर बनाया गया एक प्रॉडक्ट है।
गौरतलब है कि कंपनी इस साल अच्छी बढ़त हासिल की है और कंपनी के अधिकारी इस बात से बेहद खुश हैं।मुंजाल ने इस बात की तस्दीक करते हुए कहा, 'इस साल अभी तक हमें काफी मजबूत शुरुआत मिली है। पहली तिमाही में हमने आज तक की सबसे अधिक बिक्री हासिल की।' गौरतलब है कि हीरो ने अप्रैल-जून तिमाही में 20 लाख 60 हज़ार से भी ज़्यादा बाइक और स्कूटर्स बेचे, जो अब तक का रिकॉर्ड है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 18 लाख 11 हज़ार के करीब टू-व्हीलर्स बेचे थे।