एबीएस क्या होता है...
एबीएस ( ABS ) यानी एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम, जिसे एंटी स्किड ब्रेकिंग सिस्टम भी कहते हैं। एबीएस का काम फिसलन वाली सतह पर वाहन को रोकने वाली दूरी को कम करना होता है। एबीएस की मदद से सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित हो जाती है। अगर मोटरसाइकिल में एबीएस है तो अचानक ब्रेक लगाया जाएगा तो बाइक से कंट्रोल खत्म नहीं होगा और एक्सीडेंट होने खतरा भी कम रहेगा। भारत में सरकार ने 1 अप्रैल से सभी 125 सीसी से अधिक क्षमता वाले वाहनों में एबीएस लगाना अनिवार्य कर दिया है। वहीं जो वाहन 125 सीसी से कम क्षमता वाले हैं उनमें सीबीएस दिया जाएगा।