इस स्कूटर में 14 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज स्पेस है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 3.5 लीटर है लेकिन इसमें टिफिन , हेलमेट और अन्य घरेलू उपयोगी सामान रखने के लिए पर्याप्त स्पेस है। कंपनी ने मोबाइल चार्जिंग की सुविधा दी गई है। इसमें ऑटोमैटिक हैडलैंप ऑन फीचर (AHO) भी दिया गया है, जो सिर्फ रात में ही नहीं बल्कि शाम, सुबह, कोहरे और बारिश में आपके सफर को सुरक्षित बनाता है।