2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bike Riding Tips: अपनी बाइक को सड़क पर चलाते समय हमेशा अपनाएं ये तरकीब, दुर्घटना रहेगी दूर

सड़क पर यात्रा करते समय शार्प टर्न का आना आम बात है, इन तीखे मोड़ से सवार अच्छी तरह से वाकिफ नहीं होता हैं। इसलिए इन पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए लगातार नीचे देखने से बचें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhavana Chaudhary

•

Updated: 24 Jan 2022, 8:53 PM IST

motorcycle_tips-amp.jpg

Bike Riding Tips


दुनिया में दोपहिया वाहन पर राइड करने वाले जुनूनी सवारों की कमी नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि पहियों की एक जोड़ी पर सवारी करना कहीं खतरनाक है। यदि आप भी मोटरसाइकिल के साथ दिल से जुड़े हैं, और रोजाना एक लंबी यात्रा करने में माहिर हैं, तो हमाारा यह लेख आपके लिए है, इस लेख में दिए गए कुछ टिप्स को अपनाकर आप दोपहिया वाहन को चलाते समय अपनी और वाहन की सुरक्षा को बनाएं रख सकते हैं।


इमरजेंसी में ब्रेक पर कंट्रोल

एक अनुभवी राइडर बनने के लिए सबसे महत्वपूर्ण यह जानना है कि आपातकालीन स्थितियों में बाइक को कैसे रोका जाए। हादसों से बचने के लिए हाई स्पीड ब्रेक लगाना जरूरी है, और इसका अभ्यास करने के कुछ तरीके हैं। सबसे पहले ऐसे स्थान का निर्धारण करें जहां आप रुकना चाहते हैं और दूसरे गियर पर अपनी बाइक की स्पीड बढ़ाएं। यानी सीधा क्लच के साथ-साथ ब्रेक लगाएं। अपने घुटनों को टैंक के संपर्क में रखना, ठुड्डी ऊपर करना और ब्रेक लगाते समय अपनी बाहों को मजबूत बनाए रखें।

पैनिक स्थिति में बनाएं संयम

ऑन-रोड रहते हुए कभी भी अचानक से कोई वाहन या पक्षी आपके सामने आ सकता है,ऐसी प्रतिक्रिया घबराहट से भरी होती है, और हम ऐसे में कोई भी निर्णय लेने की क्षमता खो देते हैं, जो हमारे जीवन को खतरे में डाल सकते हैं। यहां ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सड़क पर अचानक बाधा के मामले में आपको अधिक या कम प्रतिक्रिया करने की आवश्यकता नहीं है। इससे बचने का सही तरीका यह है कि राइड करते समय लगातार अपने आसपास की चीजों का ध्यान रखें।

शार्प टर्न

सड़क पर यात्रा करते समय शार्प टर्न का आना आम बात है, इन तीखे मोड़ से सवार अच्छी तरह से वाकिफ नहीं होता हैं। इसलिए इन पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए लगातार नीचे देखने से बचें। इसके साथ ही इंजन के रेव से जुड़े रहें। वहीं मोड पर हमेशा अपनी कोहनी को अपने शरीर से दूर रखें ताकि ऐंठन से बचा जा सके और मुड़ने के लिए अधिक जगह मिल सके।