
गियर और क्लच का सही कॉम्बिनेशन समझकर 40 kmpl तक बढ़ा सकते बाइक का माइलेज
नई दिल्ली: अगर आप अपनी बाइक का माइलेज बढ़ाना चाहते हैं तो आपको मैकेनिक के पास जाने की जरूरत नहीं है। आप बाइक का क्लच और गियर इस्तेमाल करने का सही तरीका समझकर अपनी बाइक का माइलेज बढ़ा सकते हैं और इससे आपकी बाइक पहले से कहीं ज्यादा माइलेज देने लगेगी।
आमतौर पर हम लोग क्लच और गियर का इस्तेमाल करने का सही तरीका नहीं जानते हैं जिसकी वजह से बाइक ज्यादा पेट्रोल का इस्तेमाल करती है ऐसे में आज हम आपको क्लच और गियर इस्तेमाल करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं।
स्पीड बढ़ाने के बाद बदलें गियर : लोग अक्सर बिना स्पीड बढ़ाए ही अगला गियर लगा देते हैं जिसकी वजह से इंजन पर लोड बढ़ जाता है और अगर आप लगातार ऐसा करते हैं तो इससे इंजन खराब होने लगता है और बाइक का माइलेज भी कम हो जाता है।
क्लच को हमेशा पूरा लगाएं : लोग जल्दबाज़ी के चक्कर में गियर बदलने से पहले सही तरीके से क्लच नहीं लगाते हैं, नतीजतन इससे इंजन पर असर पड़ता है और आपकी बाइक का माइलेज भी कम हो जाता है। इसलिए आप जब भी कभी गियर बदलें तो सबसे पहले ठीक ढंग से क्लच दबाएं जिससे गियर आसानी से बदल जाएगा और बाइक अच्छा माइलेज देगी।
Published on:
18 May 2019, 5:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.