15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेहद सस्ती है TVS की ये Bike, माइलेज जानकर उड़ जाएंगे होश

टीवीएस की बाइक रेडिऑन सबसे ज्यादा सस्ती बाइक है। वर्तमान में लोगों को हल्की बाइक्स काफी पसंद आ रही है लो बजट वालों के लिए ये TVS Radeon बाइक बेस्ट है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 24 Feb 2019, 4:00 PM IST

TVS Radeon

बेहद सस्ती है TVS की ये Bike, माइलेज जानकर उड़ जाएंगे होश

भारत की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी टीवीएस की बाइक रेडिऑन ( TVS Radeon ) सबसे ज्यादा सस्ती बाइक है। वर्तमान में लोगों को हल्की बाइक्स काफी पसंद आ रही है, जिसके चलते ये 110 सीसी वाली कम्यूटर बाइक हिट है। अगर आप कोई कम बजट वाली बाइक खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यहां जानें कि इस बाइक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन कैसे हैं।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो टीवीएस रेडिऑन में 110 सीसी का एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन है जो कि 8.4 बीएचपी की पावर और 8.7 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस ये बाइक काफी ज्यादा शानदार है। ये बाइक सिर्फ 7.1 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे स्पीड पकड़ सकती है। ये बाइक 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आसानी से दौड़ सकती है। इस बाइक में 10 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक प्रति लीटर में 74.39 किमी का माइलेज दे सकती है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस बाइक में इंजन केसिंग पर गोल्डन टच, हेडलैंप पर क्रोम बेजल आउट लाइन, फ्यूल टैंक पर रबल पैड्स, क्रोम फिनिश वाला साइलेंसर, खास डिजाइन वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्विन पोड स्क्वायर शेप में डिजाइन किया गया है। ये बाइक इलेक्ट्रिक स्टार्ट और किक स्टार्ट फीचर्स से लैस है। इस बाइक का एग्जॉस्ट साउंड स्पोर्टी है। भारत में टीवीएस कंपनी की पहले से ही तीन बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल स्टार सिटी, स्पोर्ट्स और विक्टर भारतीय मार्केट में मौजूद है। वजन की बात की जाए तो इस बाइक कुल वजन 112 किलो है। इस बाइक में कंफर्टेबल सीट्स, कंबाइन ब्रेक्स, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, रियर 5 स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक ट्विन शॉक अब्जॉर्बर, साइड स्टेंड वार्निंग इंडिकेटर, इको एंड पावर मोड इंडिकेटर्स, ऑप्शनल यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट, 18 इंच के टायर्स, कंबाइन ब्रेक्स और सिंक्रोनाइज ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।