24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hero Motocorp ने नहीं निकाला कोई बायबैक ऑफर, कंपनी ने मीडिया के दावों का किया खंडन

हीरो मोटोकॉर्प के शानदार ऑफर की हकीकत पुराने हीरो स्कूटर को खरीदेगी कंपनी एक इंटरव्यू के वाक्य को बना दिया कंपनी का स्कीम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 6 May 2019, 5:16 PM IST

hero bike

19 रूपए के खर्च में शान से चलाएं हीरो की बाइक, कंपनी ने पेश की ये शानदार स्कीम

नई दिल्ली: टू-वहीलर्स के नए नए स्कीम को लेकर तरह तरह की खबरें आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। लेकिन लोगों को ये नहीं पता होता कि जो स्कीम बताई जा रही है, उसका फायदा कैसे उठाया जाए, कुछ ऐसा ही हुआ है देश की दिग्गज ऑटो कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के बायबैक स्कीम के साथ। दरअसल आज सुबह से ही मीडिया की सुर्खियों में एक खबर छाई हुई है कि हीरो की मोटरसाइकिल और बाइक आप आधे से कम दाम में ले जा सकते हैं। लेकिन जब पत्रिका ने इसकी हकीकत जाननी चाही तो कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी की तरफ से ऐसी कोई स्कीम लांच ही नहीं की गई है।

ये है हकीकत

आलम यह है कि देश के एक प्रतिष्ठित मीडिया हाउस ने पिछले हफते एक इंटरव्यू किया था। जिसमें हीरो स्कूटर्स की गिरती सेल्स पर बात करते हुए कंपनी के अधिकारी ने बस एक छोटा सा बयान दिया था कि बायबैक के जरिए सेल्स को बढ़ाया जा सकता है। लेकिन इसी लाइन को खबर बनाते हुए कई नामी मीडिया हाउस ने अपने मन से स्कीम गढ़ दी। क्योंकि कंपनी की तरफ से ऐसी किसी स्कीम की न तो कोई आधिकारिक घोषणा की है। न ही अपने वेबसाइट पर ऐसी किसी स्कीम का जिक्र किया है।

टाटा मोटर्स इन 4 कारों पर दे रहा है 53000 का डिस्काउंट, यहां देखें पूरी लिस्ट और ऑफर

इस स्कीम के नाम से चलाई जा रही है खबर

दरअसल हीरो की स्कीम के नाम पर जो खबर चलाई जा रही है उसके तहत BuySurance नाम की स्कीम से ग्रहकों को केवल आधी कीमत में उनके मनपसंद बाइक या स्कूटर मिल जाएगा। इसके लिए एक उदाहरण भी दिया गया है, कि अगर आपको समझाएं तो 50 हजार रुपए (शो रूम कीमत) की कीमत पर खरीदे स्कूटर को अगर आप 3 साल चलाने के बाद कंपनी को बेचेंगे तो आपको स्कूटर का 60 परसेंट यानि 30000 रूपए वापस मिल जाएगा। यानि आपको स्कूटर की कीमत 20000 रूपए पड़ेगी जिसका मतलब है कि आप लगभग 6666 रुपए हर साल की कीमत पर स्कूटर चला रहे थे। अगर इसे आप प्रति दिन के हिसाब से देखेंगे तो ये खर्च औसतन 19रूपए से कम आता है। यानि ये खर्च रोज की रिक्शा राइड से भी कम होगा।