आजकल बाइक की चोरी काफी ज्यादा बढ़ गई है, जिसको देखते हुए कोई न कोई सुरक्षा का नियम सामने आता ही रहता है। बेशक बाइक का इंश्योरेंस हो फिर भी चोरी होने पर उस बाइक का उतना क्लेम नहीं मिलता है, जितनी उसकी वर्तमान कीमत होती है। अगर आपको भी ये डर रहता है कि कहीं आपकी बाइक चोरी न हो जाए तो अब आपको चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं, कयोंकि बाइक को चोरी होने से बचाने के लिए एक शख्स ने खास टेक्नोलॉजी तैयार की है। आइए जानते हैं कैसी है ये टेक्नोलॉजी।