
Do not drive fast vehicles in the rain, will not it
नई दिल्ली: देश की पहली आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इलेक्ट्रिक बाइक की पहली झलक तो सभी देख चुके हैं लेकिन अभी तक इस इलेक्ट्रिक बाइक की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ था। आज रिवोल्ट मोटर्स ने इस बाइक की लॉन्चिंग डेट का ऐलान कर दिया है। 7 अगस्त को रिवोल्ट आरवी 400 को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
बुकिंग हो चुकी है शुरू-
रिवोल्ट आरवी 400 की बुकिंग भी कंपनी की वेबसाइट व अमेजन पर शुरू कर दी गयी है। 25 जून से इस इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग को शुरू हो चुकी है और 1000 रुपयें की टोकन अमाउंट के साथ इस बाइक को कस्टमर्स बुक करा सकते हैं। आपको बता दें कि कंपनी का दावा है कस्टमर्स इस बाइक को काफी पसंद कर रहे है और इसकी बुकिंग भी उत्साहित करने वाली है।
लॉन्चिंग के तुरंत बाद होगी डिलीवरी-
लॉन्च के बाद ही इस बाइक की डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी लेकिन आपको बता दें कि ये बाइक देश भर में अलग-अलग फेज में उपलब्ध कराई जाएगी, फिलहाल इस बाइक को सिर्फ दिल्ली व पुणे में उपलब्ध कराया गया है इसके बाद इसे देश के अन्य शहरों में भी उपलब्ध होगा।
चार्जिंग के हैं कई ऑप्शन-
इस इलेक्ट्रिक बाइक को चार्ज करने के लिए कई तरह के ऑप्शन है इसमें प्लग इन चार्जिंग, डिटैचेबल बैटरी दी है। इसके अलावा बैटरी को बदलने वाले स्टेशन तथा घर पर ही बैटरी की डिलीवरी शामिल है। कंपनी का दावा है कि रिवोल्ट आरवी 400 को सिर्फ 4 घंटे में पूर्ण चार्ज कर लिया जाएगा।
फीचर्स-
इस इलेक्ट्रिक बाइक में तीन राइडिंग मोड ईको, सिटी व स्पोर्ट का विकल्प भी लाया जा रहा है। रिवोल्ट आरवी 400 में एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललाइट, एलईडी डीआरएल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर सहित कई फीचर्स दिए गए है। यह बाइक रिवोल्ट एप्प के माध्यम से स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाती है जो कि अतिरिक्त AI फीचर्स उपलब्ध कराता है।
रिवोल्ट मोटर्स ने अभी तक इस इलेक्ट्रिक बाइक की पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। लेकिन इन फीचर्स में जियो फेंसिंग, लाइव व्हीकल ट्रैकर, लाइव रेंज ट्रैकर, डिस्टेंस-टू-जीरो तथा चार एग्जॉस्ट नोट आदि शामिल है।
रिवोल्ट आरवी 400 को शहर के लिए काफी अच्छी माना जा रहा है। सिंगल चार्ज पर 156 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है तथा इसकी अधिकतम गति 85 किमी/घंटा है।
Updated on:
20 Jul 2019, 2:19 PM IST
Published on:
20 Jul 2019, 2:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.