7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

60 का माइलेज देने वाले ये स्कूटर्स है बेहद पॉवरफुल, कीमत 45 हजार से कम

भारतीय बाजार में हमेशा डिमांड में रहते हैं स्कूटर कम कीमत में माइलेज मिलता है जबरदस्त हाल में लॉन्च कई शानदार स्कूटर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 25 Mar 2019, 3:40 PM IST

scooty

60 का माइलेज देने वाले ये स्कूटर्स है बेहद पॉवरफुल, कीमत 45 हजार से कम

नई दिल्ली: स्कूटर का दुपहिया वाहनों में अलग ही क्रेज है एक वक्त था जब हर घर में रोजमर्रा के कामों के लिए स्कूटर जरूर होता था। एक बार फिर से स्कूटर की मांग बढ़ी है यही वजह है कि कंपनियां अलग-अलग रेंज के पॉवरफुल और शानदार लुक्स वाले स्कूटर लॉन्च कर रही हैं। सबसे खास बात ये है कि ये स्कूटर न सिर्फ परफार्म अच्छा करते हैं बल्कि इनकी कीमत भी बेहद कम है। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे पॉवरफुल स्कूटर के बारे में बताएंगे जो औसतन 60 का माइलेज देते हैं लेकिन इनकी कीमत 45 हजार से कम है।

अब 3.7 करोड़ की इस बस से दिल्ली की सुरक्षा करेगी Police, जानें इस बस की खूबियां

TVS Scooty pep PLUS

स्टाइलिश लुक वाला ये स्कूटर 87.8 cc के इंजन से लैस हैं, जो 5 bhp का पावर और 5.8 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसका माइलेज 65 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 42,397 रुपये है।

पहले से ज्यादा पावरफुल और शानदार होंगी Maruti की ये कारें, जानें कब तक आएंगी मार्केट में

Activa 5G-

Activa 5Gदेश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है और इसकी कीमत की बात करें तो ये 54,206 रुपये है। ऐक्टिवा 5जी में 109 cc का इंजन है, जो 8bhp का पावर और 9 Nm टॉर्क जनरेट करता है। ऐक्टिवा का माइलेज 60 किलोमीटर प्रति लीटर है।

TVS JUPITER-

टीवीएस का ये 1 लीटर में 62 किलोमीटर की दूरी तय करता है। इस स्कूटर में 109 cc का इंजन है, जो 8.2 bhp का पावर जनरेट करता है। इस स्कूटर को 52,293 रुपये की शुरूआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंप्टीशन की बात करें तो इसकी टक्कर होंडा ऐक्टिवा से मानी जाती है।

इसी साल लॉन्च होंगी Hero की ये 2 धाकड़ मोटरसाइकिलें, तस्वीरें हुई लीक