27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आप करते है टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट में फोन लगाकर बात तो हो जाएं सावधान, जानिए कारण

क्या आप टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट के अंदर फोन लगाकर बात करते हैं? अगर हाँ, तो सावधान। आइए जानते हैं क्यों।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 23 Oct 2022, 8:47 AM IST

calling_while_riding_bike_1.jpg

Calling on phone while riding motorcycle

अक्सर ही लोग कार या टू-व्हीलर चलाते समय फोन पर बात करने से नहीं चूकते। कार में इसे नोटिस करना इतना आसान नहीं होता, पर टू-व्हीलर में इसे आसानी किया जा सकता है। इसी से बचने और ट्रैफिक पुलिस को चकमा देने के लिए लोग मोटरसाइकिल या स्कूटर चलाते समय हेलमेट के अंदर मोबाइल को लगाकर उसपर बात करते हैं, जिससे पकड़ में न आएं। अगर आप ऐसा करते हैं, तो सावधान हो जाएं। अगर ट्रैफिक पुलिस ने आपको ऐसा करते हुए देख लिया, तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।


क्या है ट्रैफिक नियम?

मोटर व्हीकल अधिनियम (Motor Vehicle Act) 2019 तहत अगर आप मोटरसाइकिल, स्कूटर या कार चलाते हुए फोन पर बात करते हुए पकड़े जाते हैं, भले ही आप ईयरफोन का इस्तेमाल कर रहे हो, तो इसे ट्रैफिक नियम का उल्लंघन मना जाएगा। इसके अंतर्गत आपके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस को एक्शन लेने का अधिकार है और आपके ऊपर 1,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।


यह भी पढ़ें- इस दिवाली घर लाएं नई कार वो भी 1 लाख से ज़्यादा के डिस्काउंट पर, जानिए टॉप डिस्काउंट वाली 3 गाड़ियाँ