नई दिल्ली: भारत सरकार ने हाल ही में ट्रैफिक रूल्स में बदलाव किया है जिसके बाद अब आप अगर ट्रैफिक रूल्स तोड़ते पाए गए तो आपको दोगुने से भी ज्यादा जुर्माना भरना पड़ सकता है। सड़क पर बहुत सारे बाइक राइडर्स ऐसे होते हैं जो अपनी बाइक चलाते समय हेलमेट इसलिए पहनते हैं जिससे वो पुलिस से बच सकें और उन्हें जुर्माना ना देना पड़े, और इस चक्कर में वो लोग लोकल हेलमेट पहन लेते हैं। ये लोकल हेलमेट बाइक चलाने के दौरान पुलिस से तो बचा लेते हैं लेकिन एक्सीडेंट्स के दौरान ये आपको नहीं बचा पाते हैं। बाइक चलाते समय आपको ISI Helmets पहनने चाहिए, दरअसल ये हेल्मेट्स बेहद ख़ास होते हैं। तो चलिए आज आप भी जान लीजिए कि क्यों आपको हमेशा ISI हेल्मेट्स पहनकर ही बाइक चलानी चाहिए।